यशपाल शर्मा, लुधियाना
अगले दो महीने के भीतर लुधियाना की वेस्ट विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर होर्डिंग वॉर का दौर आरंभ होता दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के दर्जनों यूनिपोल व विज्ञापन लुधियाना वेस्ट विधानसभा की हदूद में लगे दो सप्ताह से अधिक समय गुजर चुका है, लेकिन अब इसी सीट पर कांग्रेस की टिकट पर तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके भारत भारत भूषण आशु ने भी विभिन्न जगहों पर दर्जनों होर्डिंग लगवा दिए हैं। भले ही कांग्रेस की ओर से अभी तक इस सीट पर भारत भारत भूषण आशु को अपना उम्मीदवार नहीं एलाना है, लेकिन चुनावी कैंपेन में न पिछड़ जाएं, इसके लिए शहर में लुधियाना वेस्ट, आशू मस्ट के बडे़ बडे़ होर्डिंग जरुर दिखने शुरु हो गए हैं। आपको यहां ये बता दें कि चुनाव की तारीख एलान होते ही इन होर्डिंग का खर्चा उम्मीदवार के चुनावी खर्च में जुड़ना शुरु हो जाता है और इसको भी ध्यान रख अभी से ये पोस्टर वाॅर दोनों दिग्गज नेताओं में शुरु हो गई हैं। यहां ये भी बताना जरुरी हैं कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत मान लगातार आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के हक में बैठकें व कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। आप के सुप्रीमों केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री मान की लगातार लुधियाना में मौजूदगी से साफ है कि वे लुधियाना वेस्ट सीट को हर हालत में जीतने के प्रयास में हैं और पार्टी की इस सीट पर हार जीत आगामी 2027 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी बड़ा असर ड़ालेगी। वहीं दूसरी ओर आशू भी इस सीट को जीतने को दिन रात एक किए हुए हैं। आपको ये भी पता है कि अक्सर बॉय इलेक्शन का नतीजा मौजूदा सरकार के हक में रहता है, लेकिन इसके बावजूद पूर्व मंत्री आशू पब्लिक के दरबार में जा इस बॉय इलेक्शन के नतीजे को अपने हक में लााने को किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ रहे। जिसके चलते भी आशू की ओर से सोशल मीड़िया के बाद होर्डिंगों के जरिए अपनी मौजूदगी पब्लिक में दिखानी शुरु कर दी है। हालांकि की इस चुनाव में अहम भूमिका अदा करने वाली भाजपा फिलहाल इस दौड़ में कहीं दिखाई नहीं दे रही।
-----------
शहर में लगे आशू के होर्डिंग आए चर्चा में
वहीं आशू के होर्डिंग आम पब्लिक में चर्चा का कारण भी बनते दिख रहे हैं। आशू के हक में लग रहे होर्डिंग में न तो प्रदेश प्रधान व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वंडिंग की फोटो है और न ही इनमें हीं जिला प्रधान संजय तलवाड़ दिखाई दिए हैं। ऐसे में इन होर्डिंगों से एक बात साफ है कि अभी तक कांग्रेस के प्रदेश वर्किंग प्रेसीडेंट व पूर्व कैबिनेट मंत्री आशू की पंजाब के कुछ नेताओं से नाराजगी अभी जारी है। इन होर्डिंग में कांग्रेस आलाकामान व पार्टी के अन्य रसूकदार नेताओं की फोटो लगाई गईं हैं। लेकिन बड़ी बात है कि अमरिंदर सिंह राजा वंडिंग कांग्रेस के प्रदेश प्रधान होने के साथ साथ लुधियाना से सांसद भी हैं और आशू की इस कैंपेन में उनकी गैर माैजूदगी कहीं न कहीं कांग्रेस के वर्करों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी करती दिख रहे हैं। असल में कांग्रेसी वर्करों के लिए मुसीबत इस बात की है कि उनके लिए किसी भी इवेंट में प्रदेश प्रधान का इशारा मिलना बेहद जरुरी रहता है और पूर्व मंत्री और प्रदेश प्रधान के बीच की टसल उन्हें कहीं न कहीं दिन रात मेहनत करने से जरुर रोक रही हैं। लेकिन चुनाव में समय अधिक नहीं हैं, इसलिए आशू अपने कौंसलर से लेकर मंत्री बनने तक के सफर में आम पब्लिक के साथ उनके पारिवारिक रिश्तों की बदौलत हाउस फुल मीटिंगें करने में जरुर कामयाब दिखाई दे रहे हैं।
-----------
आशू की कमजोरी आप उम्मीदवार के होर्डिंग की खासयिहत
लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार व सांसद संजीव अरोड़ा के होर्डिंग कहीं न कहीं कांग्रेसी नेता आशू की कमजोरी की ओर इशारा जरुर करते दिखाई दे रहे हैं। आशू अपने गुस्से के लिए जानें जाते हैं और ऐसा कईं बार पब्लिकली भी सामने आ चुका हैं। इसी अंदाज के चलते उनके कईं नजदीकी भी उनसे दूर हो गए। आशू की इसी कमजोरी को आप उममीदवार अरोड़ा के होर्डिंग में देखा जा सकता है। आप नेता के होर्डिंग में साफ साफ लिखा है कि न ''गुस्सा न हंकार, संजीव अरोड़ा इस बार'' । वहीं कांग्रेसी नेता के होर्डिंग में डेवलपमेंट और विश्वास के नाम पर पब्लिक के साथ जुड़ने की कोशिश की जा रही है। दोनों उम्मीदवारों का ऐसा ही एक साथ होर्डिंग रखबाग मेन गेट के बाहर लगा हुआ हैं।
Exclusive-Hoarding-War-Started-Between-Aap-Leader-Sanjeev-Arora-And-Congress-Leader-Bharat-Bhushan-Ashu