September 10, 2026 01:54:36
होर्डिंग वॉर- अब राजा वडिंग के होर्डिंग से आशू आउट,  उपचुनाव में  भारी न पड़ जाएं प्रदेश और लोकल लीड़र

होर्डिंग वॉर- अब राजा वडिंग के होर्डिंग से आशू आउट, उपचुनाव में भारी न पड़ जाएं प्रदेश और लोकल लीड़रशिप की नाराजगी

Apr5,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

जहां एक और आज लुधियाना वेस्ट विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को साथ ले प्रेस वार्ता करते दिखाई दिए, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश प्रधान और लुधियाना के सांसद राजा वडिंग ने भी आशू के साथ अपनी  नाराजगी और सख्त तेवर साफ कर दिए हैं। राजा वडिंग की आशू के साथ नाराजगी जिला कांग्रेस की ओर से लगाए होर्डिंगों ने साफ कर दी है। ये होर्डिंग लुधियाना में आज चर्चा का विषय बन गए है। इस होर्डिंग से लुधियाना के वेस्ट विधानसभा से उम्मीदवार भारत भूषण आशू को जगह तक नहीं दी गई है और और जबकि इस होर्डिंग में लुधियाना के जिला प्रधान और अन्य विधानसभाओं के पूर्व विधायकों और यहां तक की बैंस ब्रदर्स को साथ ले राजवा वडिंग ने अपनी एकजुटता का अहसास जरुर करवाया है। ये होर्डिंग भारत भूषण आशू के कभी नजदीकी कहे जाने वाले लुधियाना कांग्रेस के जिला प्रधान संजय तलवाड़ की ओर से लगाकर शहरवासियों को चेत्र नवरात्रों की बधाईयां दी गई हैं।  इतना ही नहीं इस होर्डिंग वाॅर की शुरुआत भी भारत भूषण आशू की ओर से ही की गई है। भारत भूषण आशू के हक में  लुधियान वेस्ट की हदूद में विभिन्न सड़कों और चौराहों पर लगे होर्डिंग में पंजाब के प्रदेश प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को जगह नहीं दी गई और इतना ही नहीं लुधियाना के जिला प्रधान और पूर्व विधायकों तक को इसमें शामिल नहीं किया गया है । इससे साफ है कि भारत भूषण आशू वेस्ट विधानसभा के चुनाव में अकेले पड़ते दिखाई दे रहे हैं और और लोकल लीडरशिप की नाराजगी भी इस चुनाव में उन पर भारी भी पड़ सकती है। समय कम रहते ऐसी नाराजगी और दूरियों में उन्हें कांग्रेस की प्रदेश और जिले के साथ साथ पड़ोसी विधानसभा के पूर्व विधायकों तक का समर्थन लेना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में भारत भूषण आशू खेमे के लिए आशू इज मस्ट के स्लोगन पर खरा उतरना भी मुश्किल हो जाएगा। इतना ही नहीं कांग्रेस लुधियाना वेस्ट से आशू को अपना उम्मीदवार एलान चुकी है, लेकिन प्रदेश व जिले की ये नाराजगी कांग्रेसी वर्करों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। अब ऐसे में टीम आशू के भी कईं नेता जिले की टीम से संबंधित हैं और इन हालातों में पूरी टीम आशू का भी समर्थन उन्हें मिलना कठिन हो जाएगा। एक कहावत भी बहुत चर्चित हैं कि अगर कोई बड़ी जंग लड़नी हो तो सबसे पहले अपने घर की लड़ाई को सुलझा लेना चाहिए। लुधियाना वेस्ट हल्के का काफी हिस्सा लुधियाना आत्म नगर और लुधियाना नार्थ एरिया से जुड़ता है और ऐसे में यहां के स्थानीय नेताओं व पूर्व विधायकों का सहयोगा लेना उनके लिए बेहद अनिवार्य दिखाई दे रहा है। 


आप उम्मीदवार के होर्डिंग भी आशू पर साध रहे निशाना

इतना ही नहीं लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा सन्नी की ओर से लगाए गए होर्डिंग भी पूर्व मंत्री व कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशू पर साफ तौर पर निशाना साध रहे हैं। आशू अपने तेज तर्रार अंदाज व गुस्से के लिए जाने जाते हैं। वहीं आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा अपने नर्म रवैये के लिए जाने जाते हैं। इसी के चलते संजीव अरोड़ा के होर्डिंग पर न गुस्सा न अहंकार का स्लोगन कहीं न कहीं आशू की छवि पर जरुर निशाना साधता दिखाई दे रहा है। आशू के लिए इस चुनाव का सबसे बड़ा चैलेंज ये हैं कि जहां संजीव अरोड़ा काे चुनाव जीताने के लिए आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत मान खुद पंजाब में डेरा डाले हुए हैं, वहीं आशू के साथ लुधियाना की लोकल लीड़रशिप तक उनके साथ नहीं दिखाई दे रही। ऐसे हालातों में उन्हें कांग्रेस के सीनियर लीडर अन्य जगहों से लाने पड़ रहे हैं।  

Now-Ashu-Is-Out-Of-Raja-Waring-Hoardings-The-Displeasure-Of-The-State-Head-And-Local-Leadership-May-Prove-To-Be-A-Burden-In-The-Bye-Election



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026