September 10, 2026 04:45:05
पूर्व पार्षद ममता आशु ने उपचुनाव को लेकर की डीसी को शिकायत, हलका वेस्ट में बाहरी लोगों द्वारा वोटरों

पूर्व पार्षद ममता आशु ने उपचुनाव को लेकर की डीसी को शिकायत, हलका वेस्ट में बाहरी लोगों द्वारा वोटरों के घर जाकर मांगी जा रही जानकारी

Apr9,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। जल्द हलका वेस्ट के उपचुनाव होने जा रहे हैं। जिसके चलते हलके में लगातार राजनीतिक हलचल बढ़ती जा रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार भारत भूषण आशु और आप से सांसद संजीव अरोड़ा उम्मीदवार है। वहीं इस बीच आशु की पत्नी पूर्व पार्षद ममता आशु की और से चुनाव को लेकर डीसी लुधियाना को शिकायत भेजी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लुधियाना के बाहर से आए लोग घूम रहे हैं और वोटरों के घरों पर जाकर उनके आधार और टेलीफोन नंबर मांग रहे हैं। उनकी और से एक वीडियो भी जारी किया गया है। जिसमें एक व्यक्ति खुद को आप सरकार का समर्थक बता रहे है और घरों में जाकर लोगों के एड्रेस नोट कर रहा है। ममता आशु ने कहा कि कई इलाका निवासियों ने उन्हें बताया कि उन्होंने इन लोगों को अपने क्षेत्रों में कभी नहीं देखा। इसके अलावा, लोगों के वोट तैयार करना किसी बाहरी व्यक्ति का काम नहीं है क्योंकि यह केवल बूथ लेवल अधिकारियों और बूथ लेवल सहायकों द्वारा ही किया जा सकता है। यह अनुरोध किया जाता है कि ऐसे लोगों को लुधियाना पश्चिम के इलाकों में घूमने से रोकने के लिए उचित निर्देश पारित किए जाएं।

खतरनाक हो सकता है साबित

ममता आशु ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए, शहर के विभिन्न इलाकों में इतने सारे अज्ञात बाहरी लोगों को घूमने देना भी खतरनाक है। शरारती तत्व और बदमाश भी खुद को किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता बताकर स्थिति का फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने डीसी से अनुरोध किया कि ऐसे सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Former-Councilor-Mamta-Ashu-Complained-To-Dc-Regarding-The-By-Election-Outsiders-Are-Going-To-Voters-Houses-In-Halka-West-And-Asking-For-Information



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026