September 10, 2026 01:34:34
दिवंगत विधायक गुरप्रीत गोगी की पत्नी सुखचैन गोगी ने पेड़ा चेयरमैन का संभाला कार्यभार, विधायकों ने दी

दिवंगत विधायक गुरप्रीत गोगी की पत्नी सुखचैन गोगी ने पेड़ा चेयरमैन का संभाला कार्यभार, विधायकों ने दी बधाई

Apr29,2025 | Yashpal Sharma | Chandigarh

पंजाब सरकार ने लुधियाना के दिवंगत विधायक गुरप्रीत गोगी की पत्नी सुखचैन गोगी को पंजाब एनर्जी डेवल्पमेंट एजेंसी (पेड़ा) का चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद आज मंगलवार को चंडीगढ़ में सुखचैन ने पद संभाला। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता विशेष रूप से उपस्थित रही। चंडीगढ़ के सेक्टर 33-डी स्थित पेड़ा कार्यालय में आयोजित समारोह में लुधियाना के विधायक मदन लाल बग्गा, अशोक पराशर पप्पी और दलजीत भोला भी मौजूद रहे। पदभार संभाले जाने के बाद मौके पर मौजूद सभी विधायकों व अन्य नजदीकियों की ओर से सुखचैन कौर गोगी को बधाई दी गई। आपको बता दें कि बीती 11 जनवरी की रात को विधायक गुरप्रीत गोगी की पिस्टल साफ करते समय दुर्घटनावश गोली चलने से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद लुधियाना विधानसभा सीट रिक्त हो गई। उपचुनाव की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को टिकट दिया, जिससे गोगी परिवार निराश था। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की ओर से गोगी परिवार को आश्वासन दिया था कि पार्टी उनके साथ खड़ी हैं और इसके बाद अब सुखचैन गोगी को पेड़ा के पद पर बतौर चेयरमैन नियुक्त किया गया था और ये नियुक्ति पत्र सांसद संजीव अरोड़ा की ओर से गोगी परिवार को दिया गया था। इस दौरान दिवंगत विधायक गुरप्रीत गोगी का बेटा स्वराज गोगी भी मौजूद रहा। 

Sukhchain-Gogi-Wife-Of-Late-Mla-Gurpreet-Gogi-Took-Over-As-Pada-Chairman-Mlas-Congratulated-Her



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026