September 10, 2026 04:15:28
पानी को लेकर सियासत तेज, लुधियाना में भाजपा का आप के खिलाफ प्रदर्शन, सीएम मान का पुतला फूंका

पानी को लेकर सियासत तेज, लुधियाना में भाजपा का आप के खिलाफ प्रदर्शन, सीएम मान का पुतला फूंका

May2,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में पानी के मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है। शुक्रवार को फिरोजपुर रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रधान रजनीश धीमान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला दहन किया। एसवाईएल मुद्दे पर भाजपा ने पंजाब सरकार को घेरा और विरोध मार्च भी निकाला। भाजपा प्रदेश प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के हितों के साथ लगातार धोखा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो पंजाब में कुछ और, जबकि हरियाणा और दिल्ली में कुछ और बयान देते हैं। धीमान ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण ही हरियाणा को पानी जा रहा है। पंजाब सरकार के मंत्री बिना तैयारी के ही बैठक में शामिल हो जाते है जिस कारण वह पंजाब के मुद्दे सही से रख नहीं पाते। जनता पंजाब में आप की सरकार को लाकर खुद को ठगा महसूस कर रही है। आप सरकार ने जिस बदलाव के नाम पर वोट मांगे थे आज वह वोट बैंक बिखरता हुआ आप सरकार को नजर आ रहा है। धीमान ने कहा कि भाजपा पंजाब का पानी बाहर नहीं जाने देगी और पंजाब के हितों की रक्षा के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। धीमान के मुताबिक यदि हरियाणा को पानी जाता है तो आने वाले दिनों में इस संघर्ष को तेज किया जाएगा।

Politics-Over-Water-Intensifies-Bjp-Protests-Against-Aap-In-Ludhiana-Cm-Manns-Effigy-Burnt

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026