लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा अपनी चुनावी सभाओं में मतदाताओं से सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं और अपने स्थानीय विकास एजेंडे और राज्य स्तर की प्रमुख उपलब्धियों को उजागर कर रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में उनका अभियान पारदर्शिता, विकास और जन कल्याण के प्रति स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उत्साही सभाओं को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने राज्य में नशे के खिलाफ आक्रामक लड़ाई को रेखांकित करते हैं और मान के नेतृत्व वाली सरकार की शून्य-सहिष्णुता नीति पर जोर देते हैं। अपने भाषणों में वे कहते हैं: "अवैध धन से खरीदे गए नशा तस्करों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है, जो एक कड़ा संदेश है।" तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के लिए पुलिस बलों को सशक्त बनाया गया है और अरोड़ा अक्सर युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने की अपील करते हैं।
वे शासन को लोगों के करीब लाने के महत्व पर भी बात करते हैं। ‘आप सरकार आपके द्वार’ पहल पर प्रकाश डालते हुए अरोड़ा ने कहते हैं कि नागरिकों को अब नौकरशाही की देरी से बचने के लिए सीधे घर पर आवश्यक दस्तावेज मिल रहे हैं। इसके अलावा, 500 वर्ग गज के भूखंडों के पंजीकरण के लिए एनओसी की आवश्यकता को हटाने से संपत्ति मालिकों को काफी राहत मिली है।
शिक्षा के मोर्चे पर, अरोड़ा कहते हैं कि राज्य की शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में स्कूलों ऑफ एमिनेंस की स्थापना और 12,700 से अधिक कोंट्राक्टुअल टीचर्स के नियमितीकरण के बारे में जानकारी देते हैं।
रोजगार और आर्थिक विकास अरोड़ा के अभियान में प्रमुख बिंदु बने हुए हैं। वे कहते हैं: “51,000 से अधिक युवाओं को पहले ही सरकारी नौकरी मिल चुकी है और राज्य ने पिछले तीन वर्षों में 70,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित किया है।” साथ ही यह भी बताते हैं कि 3 लाख से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र की नौकरियों में रखा गया है।
अरोड़ा 144 हाई-टेक वाहनों से लैस सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) के निर्माण की प्रशंसा करते हैं, जो पूरे पंजाब में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए एक महत्वपूर्ण जीवन रक्षक बल बन गया है।
अरोड़ा अपने भाषणों में मुफ्त बिजली योजना की सफलता पर भी प्रकाश डालते हैं, जिसके तहत हर घर को 600 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाती है, जिसके परिणामस्वरूप 90% परिवारों को शून्य बिजली बिल प्राप्त होता है - जो आम आदमी के लिए एक बड़ी वित्तीय राहत है।
अरोड़ा कहते हैं: "यह चुनाव सिर्फ एक सीट के लिए नहीं है - यह प्रगति, जवाबदेही और लोगों को प्राथमिकता देने वाले शासन की यात्रा को जारी रखने के बारे में है जिसे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू किया है। मैं इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए जनता का समर्थन चाहता हूं।"
Mp-Arora-Showcases-Statewide-Achievements-And-3-Year-Report-Card-In-Poll-Meetings