यशपाल शर्मा, लुधियाना। पंजाब सरकार की ओर से रीना गुप्ता को पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन की कमान सौंप दी है। रीना गुप्ता पहली ऐसी महिला है, जिन्हें पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड चेयरपर्सन की कुर्सी हासिल हुई है। दिल्ली की रहने वाली रीना गुप्ता आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की बेहद नजदीकी है और इसके साथ-साथ व आम आदमी पार्टी की नेशनल स्पोक्स पर्सन के साथ-साथ एडवोकेट भी है । रीना गुप्ता दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में दिल्ली एनवायरमेंट मिनिस्टर की एडवाइजर भी रह चुकी है। अपने 5 दशक के लंबे इतिहास के दौरान कई नौकरशाह भी इसके अध्यक्ष रहे। रीना गुप्ता ने करीब 8 साल उन्होंने नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट नई दिल्ली वर्ल्ड बैंक में भी अपनी सेवाएं दी है। साल 2021 में उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। बड़ी बात है कि पंजाब सरकार की ओर से रीना गुप्ता को पीपीसीबी की कमान देने के लिए अंदर खाते कई तरह के बदलाव किए गए। जहां पहले इस पद पर नियुक्ति को टेक्निकल तौर पर सभी डिग्रियां होने की अहम शर्त रखी गई थी, लेकिन पंजाब सरकार ने इस बार चेयरमैन की नियुक्ति को इन अहम शर्तों को हटा दिया और इसके चलते ही पंजाब से किसी चेहरे को लाने की बजाय दिल्ली से रीना गुप्ता का चुनाव किया गया। हालांकि इससे पहले पंजाब सरकार की ओर से चेयरमैन के पद पर राजनेताओं को भी बिठाया जाता रहा है। लेकिन इस पद पर नियुक्ति को कई अहम बदलाव करने के चलते राजनेताओं को इस कुर्सी की दौड़ से बाहर कर दिया गया था और इसी के चलते दो प्रसिद्ध प्रोफेसर, शिक्षाविद भी इसके अध्यक्ष रहे। एसएस मारवाहा (पीएचडी) 20 जुलाई, 2018 से 19 जुलाई, 2021 तक और प्रोफेसर आदर्श पाल विग (पीएचडी) 24 जुलाई, 2021 से अब तक अध्यक्ष रहे। रीना गुप्ता को अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद आम पब्लिक की तीखी प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई है पब्लिक में रोष है कि दिल्ली की बजाय पंजाब के किसी चेहरे को क्यों नहीं इस कुर्सी पर बैठाया गया। सीनियर आईएएस अधिकारी भी संभालते रहे हैं पीपीसीबी चेयरमैन की कमान पीपीसीबी के चेयरमैन नियुक्त होने वाले पहले व्यक्ति सतीश चंद्र, आईएएस थे, जो 12 अप्रैल, 2002 को थे और 20 जनवरी, 2003 तक बोर्ड के अध्यक्ष रहे। इसके बाद रजत अग्रवाल, आईएएस 3 नवंबर, 2009 से 15 जून, 2011 तक, केएस पन्नू, आईएएस 17 जून, 2011 से 20 दिसंबर, 2011 तक, रमिंदर सिंह, आईएएस 22 दिसंबर, 2011 से 30 दिसंबर, 2011 तक, रविंदर सिंह, आईएएस 3 जनवरी, 2012 से 29 दिसंबर, 2014 तक, मनप्रीत सिंह, आईएएस 29 दिसंबर, 2024 से 15 मई, 2017 तक, एएस मिगलानी, आईएएस, 17 मई, 2017 से 27 जून, 2017 तक, केएस पन्नू 29 जून, 2017 से 20 जुलाई, 2018 तक इसके अध्यक्ष रहे।
Aap-Spokesperson-Reena-Gupta-Became-The-Chairperson-Of-Punjab-Pollution-Control-Board-Know-How-She-Entered