September 11, 2026 04:16:10
नियुूक्तियों पर विवाद-  केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने Cm मान को बताया केजरीवाल की कठपुतली, नियुक्तियां व

नियुूक्तियों पर विवाद- केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने Cm मान को बताया केजरीवाल की कठपुतली, नियुक्तियां वापस लेने की मांग

May20,2025 | Enews Team | Ludhiana

पंजाब सरकार की ओर से विभिन्न विभागों के अहम पदों पर बाहरी नेताओं की नियुक्तियों का विवाद गर्माता दिखाई दे रहा हैं। आज केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब में दिल्ली के आम आदमी पार्टी के नेताओं की नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना की है। उन्होंने दो प्रमुख नियुक्तियों पर सवाल उठाए हैं। पहली नियुक्ति रीना गुप्ता की, जो पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की चेयरपर्सन के रूप में हुई है। दूसरी नियुक्ति दीपक चौहान की, जिनकी पंजाब लार्ज इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पद पर की गई है। बिट्टू के अनुसार, रीना गुप्ता ने पहले दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों और उद्योगों को जिम्मेदार ठहराया था। अब वही व्यक्ति उन किसानों और उद्योगों के भविष्य पर फैसले लेंगी। उन्होंने कहा कि गुप्ता को पंजाब की पर्यावरण संबंधी चुनौतियों की समझ नहीं है। दीपक चौहान की नियुक्ति को लेकर बिट्टू ने कहा कि यह योग्यता के बजाय केजरीवाल की चापलूसी के आधार पर की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री मान पर आरोप लगाया कि वे दिल्ली की आम आदमी पार्टी की लीडरशिप के सामने झुक गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने इन नियुक्तियों को पंजाब की स्वायत्तता पर हमला बताया है। उन्होंने इन नियुक्तियों को तुरंत वापस लेने की मांग की है। बिट्टू ने कहा कि दोनों नेता पंजाब के लिए बाहरी हैं और राज्य की भलाई से इनका कोई संबंध नहीं है। बिट्टू ने यह भी दावा किया कि दिल्ली के तीन प्रमुख AAP नेता, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन, जो "परोल पर बंदी" हैं, वही असल में पंजाब को चला रहे हैं। जबकि भगवंत मान सिर्फ उनके आदेश मानते हैं।

Dispute-Over-Appointments-Union-Minister-Bittu-Called-Cm-Mann-A-Puppet-Of-Kejriwal-Demanded-Withdrawal-Of-Appointments



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं