September 10, 2026 05:50:06
लुधियाना पश्चिम विधानसभा के चुनाव 19 जून को, 23 को आएंगे नतीजे, इलेक्शन कोड लागू

लुधियाना पश्चिम विधानसभा के चुनाव 19 जून को, 23 को आएंगे नतीजे, इलेक्शन कोड लागू

-भाजपा दो दिन के भीतर कर सकती है अपने उम्मीदवार का ऐलान

May25,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के हिसाब से लुधियाना वेस्ट सीट पर 19 जून को मतदान होगा, जबकि 23 जून को मतगणना के बाद नतीजे सामने आ जाएंगे।इसी के साथ कल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बड़ी बात है कि इस चुनाव को लेकर जहां आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल की ओर से अपने-अपने उम्मीदवार घोषित करते हुए चुनाव प्रचार की महिम तेज कर रखी है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी अभी तक अपना उम्मीदवार अनाउंस नहीं कर पाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले दो दिनों में भारतीय जनता पार्टी भी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है, लेकिन भाजपा के उम्मीदवार के लिए मात्र 25 दिन के भीतर अपनी जीत की जमीन तलाश पाना आसान नहीं होगा। जबकि चुनाव प्रचार के मामले में इस समय आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार व राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा सबसे आगे चल रहे हैं।  वह सतारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार है और  इसके चलते उनकी ओर से पब्लिक के हक में लिए जा रहे लगातार फैसलों के चलते वे मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से इलेक्शन की तारीख घोषित करते ही अब इलेक्शन कोड भी लग गया है और अब सभी उम्मीदवारों को अपने दम पर प्रचार करना होगा। वही इस चुनाव को लेकर लुधियाना में विज्ञापनों की भी बाढ़ सी आ गई थी लेकिन अब इन विज्ञापनों का खर्च भी घोषित उम्मीदवारों के खर्चे से जुड़ना शुरू हो जाएगा और इसके चलते भी अब उम्मीदवारों को अपने खर्च की सीमा के लिहाज से प्रचार करना होगा कहने का मतलब अब हर एक उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार की बंदिशे से भी लागू हो गई है और उन्हें अपने हर एक कार्यक्रम की मंजूरी और इसके खर्च का लेखा-जोखा साथ में रखना होगा।

Ludhiana-West-Assembly-Elections-Will-Be-Held-On-June-19-Results-Will-Be-Declared-On-June-23-Election-Code-Is-Applicable

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026