लुधियाना। लुधियाना वेस्ट हलके के उपचुनाव को लेकर उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने शुरु कर दिए गए हैं। एक तरफ जहां वीरवार सुबह कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार भारत भूषण आशु द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। वहीं इसके बाद अकाली दल के उम्मीदवार परोपकार सिंह घुम्मन द्वारा अपना पत्र दाखिल किया गया। इस दौरान उनके साथ शिअद नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा, महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल समेत कई लीडर मौजूद रहे। इस दौरान घुम्मन ने कहा कि अकाली दल पार्टी द्वारा हमेशा पंजाब के भले का सोचा गया है। इसी के चलते अकाली दल पार्टी लोगों के दिलों में है। उन्होंने कहा कि हलके की तरक्की के लिए अकाली दल को वोट करें।
Sad-Leader-Paropkar-Singh-Ghuman-Filed-Nomination-Many-Senior-Leaders-Were-Present