यशपाल शर्मा, लुधियाना
भाजपा के वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार जीवन गुप्ता के नामांकन भरने जाने के लिए एक सभा का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में भारत नगर चौक के पास किया गया। भाजपा की सीनियर लीडरशिप ने लुधियाना वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाएं। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह उपचुनाव 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम होगा।
लुधियाना में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख मंत्री विजय रुपानी ने कहा कि यह उपचुनाव भाजपा के लिए अपनी बढ़ती ताकत दिखाने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा, “यह चुनाव पार्टी नेतृत्व और पंजाब की जनता को यह संदेश देने का समय है कि राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व के साथ खड़ा है।”
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा की हल्का वेस्ट की जनता को अब मौका मिला है की वह पंजाब सरकार को मुंहतोड़ जवाब दे लोग अब पंजाब में फिर से बदलाव चाह रहे है उस बदलाव का नीव पत्थर अब हल्का वेस्ट से लोग रखेंगें दिल्ली के लोगों ने पंजाब की सरकार को हाईजैक किया हुआ हाई आम आदमी पार्टी को आम कहना सही नहीं होगा। अब तो हर तरफ भर्ष्टाचार जमकर हो रहा हैं।
इसके बाद रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी ताकत से मैदान में उतरकर जीवन गुप्ता की जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, “यह जीत पंजाब में एक नई राजनीतिक दिशा की शुरुआत होगी। रेल मंत्री बिट्टू ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के प्रदर्शन का ज़िक्र करते हुए कहा की, “लुधियाना वेस्ट ने मुझे पिछली बार भारी समर्थन दिया। यह समर्थन कम नहीं होना चाहिए, बल्कि और बढ़ना चाहिए।” उन्होंने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी (AAP) इस क्षेत्र में तीसरे स्थान पर खिसक गई थी।
इस मौके पर प्रदेश के सह प्रभारी सरदार नरेंदर सिंह रैना, भाजपा प्रदेश की सीनियर लीडरशिप की समूची पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,श्वेत मालिक,तीक्षण सूद,मनप्रीत बादल, प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल,केवल ढिल्लों,विक्रमजीत सिंह चीमा,डाक्टर सुभाष शर्मा,,प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन,राकेश राठौर,परमिंदर बराड़,जगमोहन राजू,चरणजीत सिंह अटवाल,प्रदेश सचिव रेनू थापर ,परवीन बंसल,प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश सरपाल,पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल,डॉक्टर सुभाष वर्मा,गेजाराम बाल्मीकि प्रेम मित्तल,राशि अग्रवाल,मीडिआ पेनलिस्ट डाक्टर कमलजीत सोइ,गुरदीप सिंह गोशा,राकेश कपूर,परमिंदर मेहता,जिला महामंत्री सरदार नरेंदर सिंह मल्ली,यशपाल जनोत्र,डॉक्टरर कनिका जिंदल,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,डाक्टर निर्मल नय्यर,मनीष चोपड़ा,सुमन वर्मा,हर्ष शर्मा,नवल जैन,अश्वनी टंडन,लक्की शर्मा,जिला सचिव सतनाम सिंह सेठी,अंकित बत्रा,दीपक गोयल,सुमित टंडन,अमित डोगरा,खजाँची बॉबी जिंदल,सह खजांची अतुल जैन,प्रेस सचिव डा सतीश कुमार,सोशल मीडिया इंचार्ज राजन पांधे,दफतर सचिव परवीन शर्मा,प्रवक्ता नीरज वर्मा,संजीव चौधरी,सुमित मल्होत्रा,सुरिंदर कौशल,साबिर हुसैन,चन्दन गुप्ता,विशाल गुलाटी,पार्षद दल नेता पूनम रतड़ा,रोहित सिक्का,पार्षद पलवी विनायक,रूचि गुलाटी,अनिल भरद्वाज,राजेश मिश्रा,सुनील मौदगिल,मुकेश खत्री,जतिंदर गोरयान,गौरवजीत गौरा, पूर्व पार्षद सरदार गुरदीप सिंह नीटू,यशपाल चौधरी,इन्दर अग्रवाल,विपन विनायक,एस सी मोर्चा प्रधान अजय पाल,युवा मोर्चा प्रधान रवि बत्रा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीनू चुग,बी सी मोर्चा के प्रधान जसविंदर सिंह सग्गू,किसान मोर्चा के प्रधान सुखदेव सिंह गिल,प्रवासी मोर्चा के प्रधान राज कुमार भरद्वाज,माइनॉरिटी मोर्चा के प्रधान अनवर हुसैन,सुनीता शर्मा,राजेश्वरी गोसाई,डोली गोसाई,महिला मोर्चा महामंत्री सीमा शर्मा,जयोति श्री वास्तव,संतोष अरोड़ा,संतोष वर्मा,रुपिंदर कौर मोंगा,पल्ल्वी विनायक,संतोष विज,ट्रेड सेल के प्रधान हरकेश मित्तल,लीगल सेल के प्रधान के जी शर्मा,मुकेश शर्मा,विक्की सहोता,मनोज कुमार,भाजपा के मंडलों के अध्यक्ष,मंडलों के प्रभारी आदि भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्त्ता इस समारोह में शामिल हुए।
Jeewan-Gupta-Ludhiana-West-Will-Win-With-A-Huge-Margin-Of-Votes-Vijay-Rupani