September 11, 2026 00:57:28
सांसद राजा वडिंग की रवनीत बिट्टू को चुनौती, बोले- उपचुनाव में कांग्रेस पहले नंबर और बीजेपी चौथे स्था

सांसद राजा वडिंग की रवनीत बिट्टू को चुनौती, बोले- उपचुनाव में कांग्रेस पहले नंबर और बीजेपी चौथे स्थान पर रहेगी

Jun3,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आज केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर जुबानी हमला बोला है। खन्ना के माछीवाड़ा साहिब में वडिंग ने बिट्टू परिवार पर आरोप लगाया कि उन्होंने 70 साल तक कांग्रेस का साथ दिया और अब बीजेपी में हैं। लुधियाना उपचुनाव को लेकर वडिंग ने दावा किया कि कांग्रेस पहले नंबर पर रहेगी, जबकि बीजेपी चौथे स्थान पर होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने लुधियाना पश्चिम सीट 17 हजार वोटों से जीती थी। लेकिन इस बार बीजेपी ने देर से उम्मीदवार दिया है और वह भी ऐसा जिसे कोई नहीं जानता। वडिंग ने पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि जो किसान अपनी जमीन नहीं देना चाहता, वह उन्हें बताए। उन्होंने चेतावनी दी कि जेसीबी के आगे सबसे पहले वे खुद लेटेंगे। उनका कहना है कि यह नीति कृषि प्रधान राज्य को नुकसान पहुंचाएगी। फिल्लौर से विक्रमजीत सिंह चौधरी की कांग्रेस में वापसी पर वडिंग ने कहा कि चौधरी परिवार ने भारत जोड़ो यात्रा में अपने मुखिया संतोख चौधरी की शहादत दी। टिकट न मिलने पर भी वे बीजेपी में नहीं गए, यह उनकी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

Mp-Raja-Warring-Challenges-Ravneet-Bittu-Says-Congress-Will-Be-Number-One-And-Bjp-Will-Be-Fourth-In-The-By-Election

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं