लुधियाना। लुधियाना के हलका वेस्ट के उपचुनाव के साथ साथ नेताओं द्वारा पार्टियां बदलने का दौर चल पड़ा है। एक नेता अपने साथियों समेत दूसरी पार्टी में शामिल हो रहा है, तो दूसरी पार्टी का नेता किसी अन्य पार्टी में शामिल हो रहा है। इसी तरह आठ दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए वार्ड 58 से पार्षद सतनाम सिंह सनी मास्टर, स्वर्गीय पूर्व विधायक गुरप्रीत गोगी के भांजे व आप के जिला आईटी विंग के इंचार्ज परमवीर सिंह की आम आदमी पार्टी में वापसी हो गई है। उन्हें मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा वापिस पार्टी में शामिल कराया गया है। दरअसल, आठ दिन पहले सांसद संजीव अरोड़ा का नामांकन भरा गया था। नामांकन के बाद ही पूर्व सीएम और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु की अगवाई में वार्ड 58 से पार्षद सतनाम सिंह सन्नी मास्टर, पूर्व विधायक गुरप्रीत गोगी के भांजे व आप के जिला आईटी विंग के इंचार्ज परमवीर सिंह और भाजपा नेता करण वड़िंग ने कांग्रेस का हाथ थामा था। लेकिन शनिवार को उनकी घर वापिसी हो गई है।
Breaking-News-Ludhiana-By-Election-Councillor-Sunny-Master-And-Gogis-Nephew-Who-Joined-Congress-Return-To-Aap-Minister-Sondh-Gets-Them-Inducted