September 11, 2026 05:11:09
लुधियाना वेस्ट में आम आदमी पार्टी की पकड़ हुई और भी मज़बूत, रिवायती पार्टियों से जुड़े 100 से ज्यादा

लुधियाना वेस्ट में आम आदमी पार्टी की पकड़ हुई और भी मज़बूत, रिवायती पार्टियों से जुड़े 100 से ज्यादा लोग 'आप' में हुए शामिल

Jun11,2025 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना


 लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी का काफिला लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस भाजपा और अकाली को छोड़कर रोज सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को भी इन रिवायती पार्टियों से जुड़े 100 से ज्यादा लोग आप में शामिल हुए। आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने पार्टी के कार्यकारी प्रधान शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और आप पंजाब के महासचिव डॉ सनी आहलूवालिया की मौजूदगी में सभी लोगों को पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर आप नेता सुरिंदर कल्याण, सिम्मी चोपड़ा और रंजीत सिंह बांठ विशेष रूप से मौजूद रहें। इन्हीं के प्रयासों और मेहनत की बदौलत आज इतनी बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।


कांग्रेस पार्टी के पूर्व सर्कल प्रधान रमनदीप सिंह अपने साथी परमवीर सिंह, अवतार सिंह, अंकुश बजाज, चेतन मोंगा, गुरजीत सिंह कुलदीप ग्रेवाल, बलविंदर सिंह कुलदीप सिंह करमवीर चौधरी और अर्शदीप सिंह समेत करीब 40 लोगों के साथ कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए। श्री गुरु रविदास सेवा सोसायटी के चेयरमैन तुलसी राम, कैशियर अशोक कुमार, उप-कैशियर महावीर फौजी, प्रधान सतीश कुमार, सेक्रेटरी हरवंश लाल ज्ञानी और उप सेक्रेटरी डॉ रंजीत कुमार समेत 20 लोग पार्टी में शामिल हुए।


इनके अलावा लुधियाना एंटी करप्शन फाउंडेशन के एक्जीक्यूटिव मेंबर राजन कुंद्रा भी आप में शामिल हुए। वहीं वार्ड नंबर- 65 से भानू किरण, रंजना भसीन, प्रिया सोढ़ी और ईशा बस्सी भी पार्टी में शामिल हुईं। आप में शामिल होने वाले सभी लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यों और आम आदमी पार्टी की जन-समर्थक नीतियों से बेहद प्रभावित होकर हमने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। पिछले तीन साल से हमारे घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं, जिसके कारण हमें काफी आर्थिक राहत मिली है। वहीं सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत में सुधार होने से भी हमारा आर्थिक दबाव काफी कम हुआ है। 


सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नितियों और आप सरकार के पिछले तीन सालों के कार्यकाल से प्रभावित होकर रोज सैंकड़ों लोग रोज पार्टी में शामिल हो रहे हैं और पंजाब में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम के लोग आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताने का मन बना लिया है। हमारी कोशिश जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए है। आप उम्मीदवार की जीत को लेकर किसी के भी मन में कोई संशय नहीं है। उनका बड़े मार्जिन से जीतना तय है। कांग्रेस और भाजपा दूसरे नंबर के लिए लड़ रहे हैं।

Aam-Aadmi-Party-Hold-In-Ludhiana-West-Became-Stronger-More-Than-100-People-Associated-With-Traditional-Parties-Joined-Aap



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं