लुधियाना। लुधियाना हलका वेस्ट के उपचुनाव नजदीक आते आते कांग्रेसी उम्मीदवार भारत भूषण आशु के गढ़ में सेंधमारी हो रही है। दरअसल, शनिवार को भारत भूषण आशु के करीबी और पूर्व पार्षद बलजिंदर सिंह बंटी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। शनिवार को बलजिंदर सिंह बंटी को सांसद राज कुमार चब्बेवाल, मंत्री मोहिंद्र भगत, सांसद संजीव अरोड़ा, विधायक शैरी कलसी और पार्षद कपिल कुमार सोनू की अध्यक्षता में शामिल कराया गया। जिसे देख आशु का किला हिलता हुआ नजर आ रहा है। बंटी पहले कांग्रेस पार्टी से आशु के ही वॉर्ड से पार्षद रह चुके हैं। लेकिन इस बार उन्हें आम आदमी पार्टी के कपिल कुमार सोनू द्वारा भारी वोट के फर्क से हराया था। लेकिन इस तरह लगातार आशु के ही गढ़ माने जाते मॉडल ग्राम व कोचर मार्केट एरिया में सेंधमारी होती रही, तो आशु के लिए उपचुनाव जीतना आसान नहीं होगा।
Stir-In-Bharat-Bhushan-Ashus-Fort-Former-Councillor-Baljinder-Bunty-Close-To-Ashu-Joins-Aap