September 11, 2026 00:44:31
लुधियाना वेस्ट में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका! दर्जनों नेता आप में शामिल

लुधियाना वेस्ट में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका! दर्जनों नेता आप में शामिल

कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी ने सभी नेताओं का पार्टी में किया स्वागत

Jun14,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। शनिवार को वार्ड नंबर- 65 के सैकड़ों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वहीं हलके के कई बड़े कारोबारियों ने भी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।

आप पंजाब की कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी शेरी कलसी ने सभी लोगों को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट और डॉ सनी आहलूवालिया, विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, आप नेता रमन बहल और दिल्ली की पूर्व मंत्री राखी बिड़ला भी मौजूद थीं।

वार्ड नंबर 65 से आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं में एडवोकेट बॉबी कुमार, एडवोकेट अर्जुन गांधी, सोनू कल्याण, रवि, अंकुर, मनोज, सचिन, कवि, रवि अटवाल, निखिल, वंश, नीटू बिड़ला, मोनू बिड़ला, पुलकित, रितिक, राम, लक्ष्मण, सोनू शर्मा, मनोज चनालिया, अमित सूद, साहिल तिसवर, विक्की, अक्ष के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा सुरिंदर सिंह, प्रिंसिपल मंजू, गीता और क्रिस्टी चौहान भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं।

वहीं लुधियाना के बड़े कारोबारी हिमांशु महाजन, दीपक बेरी, सुरेश बत्रा, सुरेश जिंदल, विक्की मल्होत्रा, विशाल खोसला, विकास खोसला, अमित दत्ता, नितीश जसरा, लवनीश अरोड़ा, हरमेश अरोड़ा, मनप्रीत सेखों, मनिंदर सिंह, साहिल सिद्धू, प्रभदीप सिंह भी आप में शामिल हुए।

इस मौके पर शैरी कलसी ने कहा कि इन लोगों का आम आदमी पार्टी में शामिल होना सिर्फ संगठनात्मक विस्तार नहीं है, बल्कि यह इस बात का संकेत है कि लोगों को 'आप' सरकार की नीतियों, ईमानदारी और विकास मॉडल पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम के लोगों का उत्साह देखकर साफ है कि आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत पक्की है, सिर्फ नतीजे की औपचारिकता बाकी है।

Another-Big-Blow-To-Congress-In-Ludhiana-West-Dozens-Of-Leaders-Join-Aap

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं