लुधियाना पश्चिम विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग का सिलसिला सुबह 7 बजे से आरंभ हो चुका है। लुधियाना के सराभा नगर स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की ओर से अपनी वोट डाली गई। इस अवसर पर उनका उनके पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे । इस दौरान संजीव अरोड़ा अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे । इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते कहा कि आम लोगों का उनका पूरा सहयोग मिल रहा है और वह बड़े मार्जिन से जीत हासिल करेंगे।.
Voting-Process-Has-Started-Aam-Aadmi-Party-Candidate-Sanjeev-Arora-Cast-His-Vote-Along-With-His-Family