लुधियाना। सोमवार को हलका वेस्ट उपचुनाव के नतीजे घोषित होने है। जिसके चलते आप उम्मीदवार सांसद संजीव अरोड़ा अपने सराभा नगर कार्यलय में बैठकर वर्करों व समर्थकों के साथ नतीजे देखेगें। इस संबंध में वार्ड नंबर 19 की पार्षद और जिला सचिव, मेन विंग (लुधियाना) निधि गुप्ता द्वारा अपने पार्टी वर्करों एक निमंत्रण पत्र भी भेजा गया है। जिसमें उन्होंने कहा कि सोमवार को लुधियाना वेस्ट उपचुनाव का परिणाम आने वाले है। जिसके चलते सब इस ऐतिहासिक क्षण को एकजुट होकर साथ में देखेंगे। इस अवसर पर एक बैठक का आयोजन के-22, संजीव अरोड़ा के कार्यालय में किया गया है। जिसके चलते सभी को सुबह 7:30 बजे ऑफिस पहुंचने की अपील की गई है। आपकी उपस्थिति हमारी एकता और समर्पण का प्रतीक होगी।
Aap-Candidate-Sanjeev-Arora-Will-Watch-The-By-Election-Results-Sitting-In-His-Office-Along-With-His-Workers-The-Leader-Said-Hard-Work-Will-Pay-Off