September 10, 2026 07:00:35
लुधियाना में उपचुनाव की मतगणना शुरू, उम्मीदवारों ने धार्मिक स्थानों पर टेका माथा, Evm से हो रही गिनत

लुधियाना में उपचुनाव की मतगणना शुरू, उम्मीदवारों ने धार्मिक स्थानों पर टेका माथा, Evm से हो रही गिनती

Jun23,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना हलका वेस्ट के उपचुनाव की आज सुबह आठ बजे गिनती शुरू हो चुकी है। गिनती से पहले सभी उम्मीदवारों ने धार्मिक स्थानों पर माथा टेका। खालसा कॉलेज फॉर विमेन के ऑडिटोरियम में बने काउंटिंग सेंटर में सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए। अब EVM से वोट गिने जा रहे हैं। सुबह 9 बजे तक पहला रुझान आने की उम्मीद है। मतगणना 14 राउंड में होगी। इसके लिए 19 जून को वोटिंग हुई थी, जिसमें 51.33% मतदाताओं ने मतदान किया।

प्रदेश में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (AAP) ने यहां से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने इसी सीट से 2 बार के विजेता पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, अकाली दल की तरफ से पर उपकार सिंह घुम्मन और भाजपा की टिकट पर जीवन गुप्ता ने चुनाव लड़ा है। इस लुधियाना वेस्ट सीट से 2022 में AAP के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी जीते थे। हालांकि, कुछ महीने पहले उनकी गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद यहां उपचुनाव की घोषणा हुई।

Counting-Of-Votes-For-Ludhiana-By-Election-Begins-Candidates-Bow-Their-Heads-At-Religious-Places-Counting-Is-Being-Done-Through-Evm

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं