September 11, 2026 08:22:28
पंजाब में जल्द होगा मंत्रिमंडल फेरबदल, राज्यपाल से Cm की मुलाकात; संजीव अरोड़ा बनेंगे मंत्री, मालवा-

पंजाब में जल्द होगा मंत्रिमंडल फेरबदल, राज्यपाल से Cm की मुलाकात; संजीव अरोड़ा बनेंगे मंत्री, मालवा-माझा से नए चेहरे भी हो सकते हैं शामिल

Jun24,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार एक बार फिर बड़े सियासी बदलाव की तैयारी में है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम ने साफ किया कि आने वाले 3-4 दिनों में मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल के सामने चंडीगढ़ में AAP को कार्यालय के लिए जगह देने की मांग भी रखी। सीएम ने कहा कि पार्टी ने सभी नियम पूरे कर लिए हैं और वे इसे लेकर गवर्नर को लिखित में जानकारी दे चुके हैं। जल्द ही चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का अपना कार्यालय होगा। वहीं, उन्होंने स्पष्ट कहा कि आने वाले 2-4 दिनों में कैबिनेट में विस्तार की तैयारी है। उन्होंने कहा- लोगों के मैनडेट का सतकार करना बनता है। 2022 में हम लुधियाना वेस्ट में तकरीबन 7 हजार वोटों से जीते थे और अब 12 हजार के करीब वोटों से जीते हैं। ऐसे में अब संजीव अरोड़ा को राजभवन की सीढ़ियों पर चढ़ाया जाएगा। लेकिन, जब उनसे पूछा गया कि कोई फेरबदल होगी या किसी और को भी मंत्रीपद की शपथ दिलाई जाएगी, तो उन्होंने बोलने से मना कर दिया।

लुधियाना उपचुनाव ने बढ़ाई हलचल

हाल ही में संपन्न लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में संजीव अरोड़ा की जीत के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलें तेज हो गई थी। संजीव अरोड़ा वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं, लेकिन अब विधायक चुने जाने के बाद उन्हें मंत्री बनाया जा रहा है। सीएम मान ने कहा कि कल वे दिल्ली जा रहे हैं और वापस आने के बाद कैबिनेट में उन्हें जोड़ा जाएगा। सूत्रों का कहना है कि मंत्रीमंडल में दो पद खाली हैं। ऐसे में अरोड़ा के साथ-साथ एक और विधायक को भी शपथ दिलाई जा सकती है। इनमें मालवा क्षेत्र से एक महिला विधायक और एक दूसरी बार जीतकर आए युवा विधायक के नाम की अटकलें चल रही हैं। पार्टी की रणनीति इस फेरबदल के जरिए क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की है। वहीं, माझा क्षेत्र से एक पुराने विधायक की संभावित वापसी को लेकर भी चर्चाएं गर्म हैं। पार्टी हाईकमान उन विधायकों की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों की निगरानी कर रहा है, जिन्हें विचाराधीन की श्रेणी में रखा गया है।

Cabinet-Reshuffle-Will-Happen-Soon-In-Punjab-Cm-Will-Meet-The-Governor-Sanjeev-Arora-Will-Become-A-Minister-New-Faces-From-Malwa-Majha-Can-Also-Be-Included



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं