लुधियाना। लुधियाना में हल्का वेस्ट के उपचुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी में लीडरों की आपसी गुटबाजी अब खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह कड़वल और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर जमकर भड़के है। कड़वल ने कहा कि सिमरजीत सिंह बैंस लुधियाना में आशू को कमजोर करना चाहते है ताकि वह खुद लुधियाना पर कब्जे कर सके। कड़वल ने कहा कि प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बेशक बैंस इस समय करीबी बना हुआ है लेकिन वड़िंग बैंस से सचेत रहे। जब कभी बैंस को कोई अन्य कंधा मिल गया तो वह उन्हें भी पछाड़ देगा। कड़वल ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी को शायद बैंस के किरदार और उस पर हुई FIR के बारे में खुलकर बताया नहीं गया था। जिस कारण उन्होंने इनके साथ फोटो खिंचवाकर कांग्रेस में शामिल कर लिया। कड़वल ने कहा कि अभी तक बैंस को कांग्रेस ने अपनाया नहीं है और ना ही बैंस के पास कोई मैंबरशिप है। बैंस ने अभी तक कांग्रेस का कोई फार्म तक नहीं भरा। बैंस उनके साथ सहपाठी रहे है जिस कारण उनसे बेहतर और कोई उन्हें नहीं जान सकता। बैंस जब राजनीति आए थे उनके खुद के नाम पर एक जमीन तक नहीं थी लेकिन आज करोड़ों की जायदाद कैसे बनी यह जांच का विषय है।
इस संबंधी सिमरजीत सिंह बैंस के मीडिया प्रवक्ता प्रदीप सिंह बंटी ने कहा कि जल्द ही इस मामले में सिमरजीत सिंह बैंस अपना पक्ष रखेंगे।
Congress-Leader-Kawaljit-Kadwal-Claims-Simarjit-Bains-Wants-To-Capture-Ludhiana-By-Weakening-Ashu-Pradhan-Waring-Also-Remained-Cautious-Bains-Will-Change-His-Colour-As-Soon-As-He-Gets-Another-Shoulder