लुधियाना पश्चिम विधानसभा से विजयी आप विधायक संजीव अरोड़ा की ओर से आज विधायक पद की शपथ ली गई। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा की ओर से उन्हें यह शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और पंजाब सरकार के कईं कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। सूत्र बताते है कि अगले 24 घंटे में पंजाब सरकार की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार की भी घोषणा की जा सकती है और इस विस्तार में संजीव अरोड़ा को बड़ा पोर्टफोलियो से नवाजा जा सकता है।
Sanjeev-arora-the-victorious-candidate-from-ludhiana-west-took-oath-as-mla