September 11, 2026 08:48:28
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी चरम सीमा पर, कड़वल और करण वड़िंग को पार्टी से निकाला, आशु-चन्नी द्वारा करवा

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी चरम सीमा पर, कड़वल और करण वड़िंग को पार्टी से निकाला, आशु-चन्नी द्वारा करवाया था ज्वाइंन

Jul2,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी चरम सीमा पर पहुंचती हुई नजर आ रही है। दरअसल, भारत भूषण आशु व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और विधायक राणा गुरजीत सिंह द्वारा कंवलजीत सिंह कड़वल और दाखा के करण जौहर को हलका वेस्ट में उपचुनाव में शामिल कराया गया था। लेकिन अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दोनों नेताओं को दोबारा पार्टी में शामिल करने से साफ इनकार कर दिया है। वड़िंग ने साफ कहा कि ये दोनों नेता कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य भी नहीं थे, और चुनाव के दौरान उनके खिलाफ प्रचार किया था। जिसके चलते उन्हें पार्टी में शामिल कराने से साफ इंकार कर दिया है। बता दें कि यह विवाद तब और बढ़ गया जब वड़िंग के विरोधी माने जाने वाले कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह पर इन नेताओं की वापसी का दबाव डालने का आरोप लगा। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी ने इनकी वापसी का समर्थन किया था।

उपचुनाव में दिख चुकी गुटबाजी

वहीं बता दें कि हलका वेस्ट के उपचुनाव में पहले ही भारत भूषण आशु व राजा वडिंग के बीच गुटबाजी देखने को मिली थी। क्योंकि राजा वडिंग की और से न तो उपचुनाव में प्रचार किया गया था और न ही वडिंग गुट के बाकी नेता प्रचार में शामिल हुए थे। जिसके बाद से लगातार दोनों लीडरों में दूरियां बढ़ती गई। एक तरफ लोकसभा चुनाव में वडिंग ने बैंस ब्रदर्स को पार्टी में शामिल किया था। जिस पर आशु को ऐतराज था। दूसरी तरफ उपचुनाव में आशु ने कड़वल और करण वडिंग को शामिल कराया। जिस पर सिमरजीत बैंस को ऐतराज था।

Factionalism-In-Punjab-Congress-Is-At-Its-Peak-Karwal-And-Karan-Waring-Were-Expelled-From-The-Party-They-Were-Made-To-Join-By-Ashu-Channi



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं