September 10, 2026 04:49:11
संजीव अरोड़ा बने भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री, लुधियाना शहर को मिला अपना मंत्री

संजीव अरोड़ा बने भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री, लुधियाना शहर को मिला अपना मंत्री

Jul3,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

लुधियाना वेस्ट से उपचुनाव जीतकर एमएलए बने संजीव अरोड़ा आज भवगंत मान कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री बन गए है। उन्हें राज्यपाल पंजाब गुलाब चंद कटारिया द्वारा कैबिनेट मंत्री पद की शपथ उठाई। इस अवसर पर विशेष तौर पर सीएम पंजाब भगवंत मान सहित कैबिनेट के सीनियर मंत्री, अधिकारी सहित संजीव अरोड़ा के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ हुई।  संजीव अरोड़ा ने हिंदी में शपथ उठाई। मालूम रहे कि संजीव अरोड़ा के कैबिनेट मंत्री बनने से जिला लुधियाना के तीन मंत्री हो गए है। इससे पहले साहनेवाल से हरदीप सिंह मुंडिया व  खन्ना से तरूणप्रीत सिंह सौंध मंत्री बने हुए है। दोनो ही कैबिनेट मंत्री है और रूरल बेलट से संबंधित होने के कारण लुधियाना शहर के लोगों द्वारा शहर से संबंधित मंत्री बनाने की मांग की जाती रही। एमएलए वेस्ट गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद हाल ही में हुए उपचुनाव में संजीव अरोड़ा ने दस हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा को जीत दिलाने पर लुधियाना के वोटरों से उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाने का वादा किया गया था। जिसे आज संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाकर पूरा कर दिया। संजीव अरोड़ा के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद अब सबकी नजरें उन्हें मिलने वाले विभाग पर टिक गई है। ऐसी चर्चा है कि संजीव अरोड़ा को इंडस्ट्री से लेकर शहरी से संबंधित विभाग मिल सकते है। 




आशू को हराकर जीता उपचुनाव


संजीव अरोड़ा ने आप से टिकट मिलने के बाद लंबे समय पहले से ही अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। उन्होंने कांग्रेस से भारत भूषण आशू  को चुनाव हराया था।


Sanjeev-Arora-Became-Cabinet-Minister-In-Bhagwant-Mann-Government-Ludhiana-City-Got-Its-Own-Minister



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026