September 10, 2026 06:30:04
नए-पुराने कूड़े का बहाना खत्म होगा, चमचमाएगी सब्जी मंडी - चेयरमैन गिल

नए-पुराने कूड़े का बहाना खत्म होगा, चमचमाएगी सब्जी मंडी - चेयरमैन गिल

नगर निगम व मार्केट कमेटी के सहयोग से होगी सफाई

Jul7,2025 | Desk | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

मंडी में लगे कूड़े के ढेर से आम लोगों को हो रही परेशानी के समाधान के लिए आज मार्केट कमेटी कार्यालय में विशेष बैठक हुई, जिसमें मेयर इंद्रजीत कौर खास तौर पर पहुंचीं। मार्केट कमेटी के चेयरमैन स. गुरजीत सिंह गिल ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए चेयरमैन गुरजीत सिंह गिल ने कहा कि सब्जी मंडी व फल मंडी में लगे कूड़े के ढेर से काफी लोगों को परेशानी हो रही है और इसकी सफाई के लिए एक कंपनी को ठेका भी दिया गया है, लेकिन उन्होंने भी अपना काम ठीक से नहीं किया। बरसाती मौसम को देखते हुए मंडी में सफाई का काम करने वाली इंदर ट्रेडिंग कंपनी को सफाई ठीक से न करने पर कड़ी फटकार लगाई और कहा कि एक बार फिर हम नगर निगम के सहयोग से पूरी मंडी की सफाई कर रहे हैं। लेकिन अभी से मंडी को साफ सुथरा रखा जाए ताकि मंडी में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और बरसात के मौसम के चलते किसी को किसी तरह की बीमारी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि नगर निगम जल्द ही मंडी की सफाई करवाएगा और विशेष दवा भी डाली जाएगी जिससे मक्खियों की समस्या से भी निजात मिलेगी। इस मौके पर अन्यों के अलावा गुरमतपाल सिंह डीएमओ, रूमेल सिंह सचिव, करण शर्मा व रवि सरेन्दर सुपरवाइजर मंडी, कमल गुम्बर अध्यक्ष फ्रूट मंडी, जेके डावर आढ़ती, गुरविंदरपाल सिंह अध्यक्ष प्याज व आलू मंडी, मनप्रीत सिंह पीए चेयरमैन मार्केट कमेटी व दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

The-Excuse-Of-New-And-Old-Garbage-Will-End-The-Vegetable-Market-Will-Shine-Chairman-Gill

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं