September 10, 2026 04:16:51
पंजाब कैबिनेट ने 2 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को दी मंजूरी, बीबीएमबी पर सिक्योरिटी पर सहमति का फैसला वापिस

पंजाब कैबिनेट ने 2 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को दी मंजूरी, बीबीएमबी पर सिक्योरिटी पर सहमति का फैसला वापिस

Jul7,2025 | Desk | Chandigarh

डेस्क, चंडीगढ़

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में आज 2 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को मंजूरी दी गई है। इनमें सीजीसी यूनिवर्सिटी झंजेड़ी और रयात बाहरा यूनिवर्सिटी होशियारपुर शामिल हैं। जल्दी ही दोनों यूनिवर्सिटी अस्तित्व में आएंगी। वहीं, पंजाब में बैलों की दौड़ को दोबारा शुरू करने के लिए विधानसभा सत्र में एक्ट लाया जाएगा। इसके अलावा, विशेष जरूरतों वाले स्टूडेंट्स के लिए 3600 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। यह जानकारी कैबिनेट मीटिंग के बाद पंजाब के फाइनेंस मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी। इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एजुकेशन मंत्री हरजोत सिंह बैंस और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडि़यां भी मौजूद थे। किला रायपुर के खेल, जिन्हें मिनी ओलिंपिक के रूप में जाना जाता था, वहां बैल गाड़ियों की दौड़ पूरे पंजाब में प्रसिद्ध थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। लेकिन सरकार ने पूरी स्टडी की है। इसके बाद एक्ट पास करने जा रहे हैं। हमारे सभ्याचार में पशु, पक्षी और जानवरों की अहम भूमिका है। वे खेतों के लिए काम नहीं आते थे, बल्कि पंजाब के लोगों का मनोरंजन भी करते हैं। बैल गाड़ियों की दौड़ पूरे पंजाब में शुरू होगी। इसके लिए आने वाले सत्र में एक्ट लेकर आएंगे।  वहीं 21 अक्टूबर 2021 जब कांग्रेस कार्यकाल था, तब बीबीएमबी पर सिक्योरिटी के लिए सहमति दी गई थी। अब इस लेटर को वापस ले लिया गया है। वहीं, हम सत्र में एक्ट लाएंगे कि पंजाब में सिक्योरिटी नहीं लगने दी जाएगी।

Punjab-Cabinet-Approves-2-Private-Universities-Withdraws-Decision-To-Agree-On-Security-With-Bbmb

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026