September 11, 2026 04:43:13
लैंड पूलिंग स्कीम के ख़िलाफ़ कांग्रेस का लुधियाना में प्रदर्शन, ट्रेक्टर चला धरना देने पहुंचे राजा व

लैंड पूलिंग स्कीम के ख़िलाफ़ कांग्रेस का लुधियाना में प्रदर्शन, ट्रेक्टर चला धरना देने पहुंचे राजा वडिंग

Jul14,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब सरकार की नई लैंड पूलिंग नीति के विरोध में आज लुधियाना में कांग्रेस धरना दे रही है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे है। वड़िंग धरना स्थल पर खुद ट्रेक्टर चलाकर पहुंचे। कांग्रेस के नेताओं ने सीएम भगवंत मान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उनके साथ पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली, पूर्व विधायक लखबीर लक्खा, मलकीत दाखा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुरिंदर डाबर, संजय तलवाड़, बिक्रम बाजवा शामिल थे। धरना सुबह 11 बजे लुधियाना के ग्लाडा दफ्तर के बाहर शुरू हो गया है, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के सभी नेता और कार्यकर्ता शामिल है। राजा वड़िंग ने कांग्रेस के सभी नेताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे इस धरने में बड़ी संख्या में पहुंचें। राजा वड़िंग ने कहा कि यदि भगत सिंह भी ऊंची सोच ना रखते तो शायद आज भारत आजाद नहीं होता। शहीद करतार सिंह सराभा ने देश के लिए जान दी। लेकिन हमें अपने अंदर के देश भगत को जगाना है तो आज बारिश से ना डरते हुए अपना कुर्ता पजामा गंदा करके इस जमीन पर अपना हकों के लिए बैठना पड़ेगा। हम श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को तो मानते है लेकिन उनकी कही बातों पर अमल नहीं करते। बेशक बारिश आए या अंधेरी आए हमें डरना नहीं है। सरकारों को पता है कि ये लोग भीग नहीं सकते, कपड़े गंदे नहीं कर सकते इसलिए हमारे साथ धक्केशाही होती है। पंजाबी कभी झुकते नहीं है। पंजाबी मर सकते है लेकिन अपना हक नहीं छोड़ सकते। आज जब तक धरना चलेगा कोई पंजाबी धरने से उठेगा नहीं। जो बरसात में भीगने से डरता है या कपड़े गंदे होने से डरता है वह किसान नहीं धोखेबाज है। वड़िंग ने कहा-हमारी जमीन हमारी मां है। इसके लिए हर लड़ाई हम लड़ेंगे।

Congress-Protests-Against-Land-Pooling-Scheme-In-Ludhiana-Raja-Warring-Arrives-To-Protest-Driving-A-Tractor



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं