September 10, 2026 04:04:50
पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक बावा हैनरी ने गाली निकाली, नशा तस्करी के आरोप पर लुधियाना विधायक

पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक बावा हैनरी ने गाली निकाली, नशा तस्करी के आरोप पर लुधियाना विधायक को अपशब्द कहे, नेता विपक्ष को माफी मांगनी पड़ी

Jul15,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन के आखिरी दिन गाली निकालने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी (आप) के लुधियाना से विधायक मनविंदर ग्यासपुरा ने जालंधर नॉर्थ से कांग्रेस विधायक बावा हैनरी उर्फ अवतार हैनरी जूनियर के परिवार पर नशा बेचने के आरोप लगाए। इससे बावा हैनरी गुस्से में आ गए और उन्होंने ग्यासपुरा के लिए अपशब्द कह दिया। इतना सुनते ही सदन में हंगामा मच गया। उस वक्त डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी सदन की कार्यवाही चला रहे थे। विधायक ग्यासपुरा ने डिप्टी स्पीकर को कहा कि अगर किसी उच्च जाति के विधायक को यहां गाली दी जाती तो आपने एक्शन ले लेना था। मगर, मैं संविधान की ताकत से विधायक बनकर आया हूं। अगर आप मुझ जैसे दलितों के साथ इंसाफ नहीं कर सकते तो मैं चुप बैठ जाता हूं। इस पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि आपको गाली देने वाले पर कार्रवाई होगी। विधायक को नोटिस निकाला जाएगा।

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने डिप्टी स्पीकर से कहा- आप रिकॉर्डिंग चेक कर लें, किसने पहल की है। इसी दौरान स्पीकर कुलतार संधवां भी सदन में आ गए। विपक्षी दल नेता बाजवा ने उन्हें बताया कि AAP के एक विधायक ने पहले कांग्रेस MLA पर चिट्‌टा बेचने का आरोप लगाया। हालांकि आगे से कांग्रेस विधायक ने भी उचित व्यवहार नहीं किया। सारा रिकॉर्ड चेक किया जाना चाहिए। हालांकि बाद में प्रताप बाजवा ने पार्टी के MLA की तरफ से माफी मांग ली। जिसके बाद सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

Congress-Mla-Bava-Henry-Hurled-Abuses-At-Ludhiana-Mla-In-Punjab-Assembly-Over-Allegations-Of-Drug-Trafficking-Opposition-Leader-Had-To-Apologize



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026