ई न्यूज पंजाब, लुधियाना
अवैध बिल्डिंग निर्माण पर तुरंत प्रभाव से एक्शन न लेने व डयूटी में कोताही बरतने को लेकर स्थानीय निकाय विभाग ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर कुलजीत मांगट को सस्पेंड कर दिया गया है। नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल के पास बिल्डिंग इंस्पेक्टर कुलजीत मांगट के एरिया में लगातार इल्लीगल बिल्डिंग निर्माण की शिकायतें पहुंच रही थी और इन पर एक्श्न न लिए जाने के चलते निगम कमिश्नर की ओर से कुलजीत मांगट की सस्पेंशन को लोकल गर्वमेट के पास रिपोर्ट भेजी थी। जिस पर निकाय विभाग ने एक्शन लेते हुए मांगट को सस्पेंड कर दिया। आपको बता दें कि इसी जोन में एक अन्य बिल्डिंग इंस्पेक्टर भी पूरी चर्चा में है और उसकी ओर से भी इल्लीगल बिल्डिंग निर्माण को पूरी शह दे कर मोटी वसूली की जा रही है। इतना ही नहीं नगर निगम डी जोन में भी बिल्डिंग इंस्पेक्टरों की स्थिति भी बेहद शर्मनाक बनी हुई है। यहीं पर भी बिल्डिंग इंस्पेक्टर अपने आला अफसरों तक की सुनने को तैयार नहीं हैं। जब उनसे इल्लीगल बिल्डिंग की शिकायत संबंधी पूछा जाता है तो बिल्डिंग इंस्पेक्टर कोई एक्शन लेने की बजाय चुपचाप सीट से गायब हो जाते हैं।
Building-Inspector-Kuljit-Mangat-Suspended-For-Not-Taking-Action-Against-Illegal-Building-Construction