पंजाब। पंजाब भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की है। इस अवसर पर संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब प्रभारी माननीय डॉ. नरेंद्र सिंह रैना भी उपस्थित रहे। बैठक में पंजाब को लेकर रणनीति बनाई गई। अश्वनी शर्मा ने वर्करों को संबोधित करते हुए कहा था कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है, वह आप लोगों के सहयोग के बिना पूरी नहीं हो सकती है। नारे लगाने से सत्ता परिवर्तन नहीं होता है, सत्ता परिवर्तन करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इसके लिए अब कमर कस लो। उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय निकम्मे मुख्यमंत्री से परिवर्तन चाहता है। उन्होंने वर्करों को यह भी कहा था कि अगर यह "तू-तड़ाक" की भाषा समझता है, तो "जी-जी" करने की जरूरत नहीं है। "तू" को दो गुणा कर वापस भेजना है। वहीं, उन्होंने सीएम को कहा था कि बीजेपी वाले आपसे डरने वाले नहीं हैं। सड़क वाली भाषा बोलेंगे तो, उसी में जवाब देंगे।
Bjps-Working-President-Met-Jp-Nadda-Strategy-For-The-State-Was-Made