September 10, 2026 06:58:09
पंजाब में आप की महिला विधायक का इस्तीफा नामंजूर, पार्टी प्रधान ने घर जाकर मनाया; पार्टी और क्षेत्र क

पंजाब में आप की महिला विधायक का इस्तीफा नामंजूर, पार्टी प्रधान ने घर जाकर मनाया; पार्टी और क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का आग्रह

Jul20,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने खरड़ से महिला विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। उनके इस्तीफे और राजनीति छोड़ने के ऐलान के 24 घंटे के भीतर पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा मान के घर पहुंचे। इसके बाद अरोड़ा ने कहा- मान से पारिवारिक माहौल में मुलाकात हुई। पार्टी ने विधायक पद से उनका इस्तीफा नामंजूर करने का फैसला किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। उन्होंने उनसे पार्टी और क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करते रहने का आग्रह किया। बता दें कि अनमोल गगन मान पंजाब की मशहूर सिंगर व मॉडल रह चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी थी। इसके बाद वह मिस वर्ल्ड पंजाबण कंपीटिशन में मिस मोहाली भी रहीं। इसके बाद साल 2020 में राजनीति में आई और 2022 में विधायक भी बन गईं। AAP सरकार ने उन्हें मंत्री बनाया। अपने इस छोटे से राजनीतिक करियर में मान अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहीं। इनमें 5 मिनट में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देंगे, अधिकारी मेरे नाम से पैसे मांग रहे और काम नहीं किया तो सियासत छोड़ने वाले बयान प्रमुख हैं। इन बयानों से इनकी फजीहत भी बढ़ी थी।

Resignation-Of-Aaps-Female-Mla-In-Punjab-Rejected-Party-Chief-Went-To-Her-Home-To-Celebrate-Urged-To-Work-Together-For-The-Progress-Of-The-Party-And-The-Region

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं