लुधियाना। पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति के खिलाफ लुधियाना में मंगलावर को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल समेत कई लीडर मौजूद थे। इस दौरान संबोधित करते हुए शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने कॉलोनाइज़रों से पहले ही करोड़ों रुपए एडवांस में ले लिए हैं और अब किसानों की ज़मीनें जबरन छीनने की तैयारी कर रही है। सुखबीर सिंह बादल ने चेतावनी दी कि अकाली दल सरकार को किसानों की एक इंच भी जमीन छीनने नहीं देगा। सुखबीर ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों से जबरदस्ती करीब 60,000 एकड़ जमीन लेगी और फिर उस जमीन को बेचकर पिछले कर्ज चुकाएगी। सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल की सरकार बनने पर इन सभी मामलों की पूरी सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी। मौजूदा सरकार पुराने कानूनों के कुछ हिस्सों को उठाकर एक नई ‘लैंड पूलिंग नीति’ बनाकर किसानों को गुमराह कर रही है। किसानों को उनकी ही जमीन के लिए लड़ना पड़ रहा है, जो पूरी तरह से नाजायज़ है।
Sad-Protests-Against-Punjabs-Land-Pooling-Scheme-Badal-Said-Aap-Took-Crores-Of-Rupees-In-Advance-From-Colonizers-Debt-Will-Be-Repaid-By-Usurping-Farmers-Land