September 11, 2026 02:48:02
भाजपा ने 20 मंडलों में लगाए नए मंडल प्रधान, जानें किस किस को मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने 20 मंडलों में लगाए नए मंडल प्रधान, जानें किस किस को मिली जिम्मेदारी

पंजाब में भाजपा की नीतियों को घर घर पहुंचाने हेतु मंडल प्रधानों की हुई नियुक्तियां --केवल सिंह ढिल्लो

Jul22,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

भाजपा पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के उद्वेश्य से आगे बढ़ रही है।इस उद्देश्य को जमीनी स्तर पर घर  घर पहुंचाने हेतु पूरे पंजाब में संगठनात्मक रूप में मंडल प्रधानो के निष्पक्ष चुनाव करवाए गए है।ताकि वो अपने अपने क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण नीतियों से अवगत करवा पंजाब में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे उक्त शब्द पंजाब भाजपा के कोर कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लो ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहे।उन्होंने आगे कहा कि लुधियाना जिले में भी 20 मंडल प्रधान चुने गए हैं।जो भाजपा की नीतियों का प्रचार करेंगे।केवल ढिल्लो लने कहा कि आज पंजाब के लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है।आज पंजाब के लोग भाजपा को 2027के विधानसभा चुनाव में  एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं।  पंजाब के लोगों का आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से विश्वास उठ चुका है उनको पता लग चुका है कि अगर पंजाब को तरक्की की राह पर लाना है तो पंजाब में भाजपा को लाना ही होगा। आज पंजाब में केंद्र सरकार की चल रही योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है।ढिल्लो ने कहा  कि भाजपा सिर्फ नारा नहीं देती बल्कि उसको जमीनी स्तर पर पूरा करने में विश्वास करती है।इस अवसर पर लुधियाना में न्यू जनता नगर मंडल से गुरविंदर सिंह भामरा, प्रताप नगर से एडवोकेट कुलदीप, दुगरी से राकेश पराशर, सुभानी बिल्डिंग से हिमांशु कालड़ा,किदवई नगर से दीपक जौहर माधोपुरी से अमित मित्तल, जनकपुरी से राजीव शर्मा,जमालपुर से विनोद राणा, टिब्बा रोड से प्रमोद कुमार, फोकल प्वाइंट से अंकुर वर्मा, सुभाष नगर से अमित राय,गुरु नानक पुरा से केशव गुप्ता,सलेम टाबरी से अमित शर्मा,शिवपुरी अशोक राणा,घंटाघर से चिराग अरोड़ा,शिमलापुरी से राजीव वर्मा, ग्यासपुरा से सुरेश अग्रवाल, डाबा से बलविंदर स्याल,शेरपुर से रितेश जायसवाल, अग्र नगर से आशीष गुप्ता को मंडल प्रधान चुना गया। अंत में लुधियाना भाजपा संगठन चुनाव अधिकारी सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने सभी नवनियुक्त मंडलों के प्रधानों को भाजपा का गमछा पहना कर सम्मानित किया।इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान,जिला भाजपा महासचिव नरेंद्र मल्ली,यशपाल जनोत्रा जिला भाजपा उपाध्यक्ष महेश शर्मा,डॉ.निर्मल नैय्यर,मुनीश चोपड़ा लक्की,सुमन वर्मा,नवल जैन,सुरेंद्र कौशल आदि मौजूद रहे।

Bjp-Appointed-New-Mandal-Pramukhs-In-20-Mandals-Know-Who-Got-The-Responsibility



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं