September 10, 2026 06:45:33
पीएम मोदी ने इंदिरा का रिकॉर्ड तोड़ा, प्रधानमंत्री पद पर लगातार 4078वां दिन, नेहरू के कार्यकाल से 20

पीएम मोदी ने इंदिरा का रिकॉर्ड तोड़ा, प्रधानमंत्री पद पर लगातार 4078वां दिन, नेहरू के कार्यकाल से 2048 दिन पीछे

Jul25,2025 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिनों (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977) का रिकॉर्ड तोड़ा है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद पर 4078 दिन पूरे कर लिए हैं। सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है। वो 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक यानी लगातार कुल 6126 दिन तक इस पद पर रहे। पीएम मोदी नेहरू के रिकॉर्ड से 2048 दिन पीछे हैं। हालांकि, पीएम मोदी पहले ही तीन लगातार लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024) जीतने के मामले में नेहरू की बराबरी कर चुके हैं। अगर वो 2029 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री बनते हैं तो लगातार पीएम बनने का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

पीएम मोदी सबसे लंबे समय तक निर्वाचित नेता

मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 26 मई 2014 से प्रधानमंत्री बने। इस तरह वो एक चुने हुए सरकार के मुखिया का कार्यभार राज्य-केंद्र (24 साल से ज्यादा) में संभालने वाले पहले भारतीय नेता बने हैं। मोदी स्वतंत्रता के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं। साथ ही पहले गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने 2 कार्यकाल पूरे किए और सबसे लंबे समय तक पद पर रहे। न्यूज एजेंसी ने सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया कि मोदी भारत के इकलौते नेता हैं जिन्होंने लगातार छह चुनावों में पार्टी का नेतृत्व कर जीत हासिल की है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2002, 2007 और 2012 में, और लोकसभा चुनावों 2014, 2019 और 2024 में रहे।

Pm-Modi-Broke-Indiras-Record-4078th-Consecutive-Day-As-Prime-Minister-2048-Days-Behind-Nehrus-Tenure



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं