September 11, 2026 03:41:33
कंगना के नशे वाले बयान पर Aap को ऐतराज, फाइनेंस मंत्री बोले- उसे अपने पर काबू रखना चाहिए, प्रधानमंत्

कंगना के नशे वाले बयान पर Aap को ऐतराज, फाइनेंस मंत्री बोले- उसे अपने पर काबू रखना चाहिए, प्रधानमंत्री को देना चाहिए जवाब

Jul25,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट के नशे पर दिए बयान से पंजाब की सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी AAP के विधायक और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि कंगना रनोट को अपने बयानों पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि वह अक्सर उल जलूल और बेतुकी बातें कर मीडिया में बनी रहने की कोशिश करती हैं। उन्हें अभी तक समाज की सही समझ नहीं है। वह आए दिन समाज और महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणियां करती रहती हैं, जिसकी वह कड़ी निंदा करता हूं। हरपाल चीमा ने कहा कि नशे की समस्या केवल हिमाचल तक सीमित नहीं है। हाल ही में आई एक राष्ट्रीय रिपोर्ट आई। इसमें पंजाब अन्य राज्यों की तुलना में काफी पीछे है। यदि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और राजस्थान की बात करें, जहां भाजपा की सरकारें हैं, तो वहां की स्थिति पंजाब से कहीं अधिक खराब है। पंजाब तो इस दिशा में पहले ही कदम उठा चुका है और हम राज्य से नशा समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। फाइनेंस मंत्री ने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, खासकर गुजरात की बात करें, तो सबसे अधिक नशा गुजरात के रास्ते ही पूरे देश में सप्लाई होता है । यह बात देश जानता है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जवाब देना चाहिए।

कंगना के आज इस बयान पर हो रहा है विवाद

दिल्ली में कंगना ने बयान दिया है कि "हिमाचल में ड्रग्स से हालात गंभीर हो गए हैं। यदि जल्द कड़े कदम नहीं उठाए गए तो हमारे हालात पंजाब के उन गांवों जैसे हो जाएंगे, जहां केवल महिलाएं व विधवाएं ही रहती हैं।" कंगना ने आगे कहा, "पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते हिमाचल में ड्रग्स पहुंच रहा है। बच्चों ने अपने मां-बाप के गहने तक बेच दिए हैं। नशा करने वाले युवा खुद को कमरों में बंद कर लेते हैं, चिल्लाते हैं, चोरियां कर रहे हैं, गाड़ियां व फर्नीचर तोड़ रहे हैं और घर पर तोड़फोड़ कर रहे हैं। इससे मौत से भी बदतर स्थिति हो गई है।

Aap-Objects-To-Kanganas-Statement-On-Drug-Addiction-Finance-Minister-Says-She-Should-Control-Herself-Prime-Minister-Should-Answer



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं