September 11, 2026 04:44:41
शहीद ऊधम सिंह की शहादत को नमन — पवन दीवान

शहीद ऊधम सिंह की शहादत को नमन — पवन दीवान

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

Jul31,2025 | Desk | Ludhiana

लुधियाना, 31 जुलाई

 शहीद ऊधम सिंह की 86वीं पुण्यतिथि पर पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन दीवान की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

दीवान ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह भारत माता के उन वीर सपूतों में से एक थे जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेकर देश को गर्व का अवसर दिया। उनका बलिदान न सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम में मील का पत्थर है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। उन्होंने कहा कि ऊधम सिंह जी ने लंदन जाकर जनरल डायर के हत्यारे माइकल ओ डायर को मौत के घाट उतारकर यह सिद्ध कर दिया कि भारत की धरती पर हुए जुल्मों का हिसाब जरूर लिया जाएगा।

पवन दीवान ने पंजाब और देश की नई पीढ़ी से अपील की कि वे शहीदों के दिखाए रास्ते पर चलें, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए कटिबद्ध हों।

इस दौरान अन्य लोगों के अलावा, प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कंवर हरप्रीत सिंह, सदस्य प्रदेश कांग्रेस सुशील मल्होत्रा, सचिव प्रदेश कांग्रेस इंद्रजीत टोनी कपूर, विनोद बठला, जोगिंदर सिंह जंगी, रोहित पाहवा, मनिंदर पाल सिंह टीटू, बलजीत सिंह आहूजा, रजनीश चोपड़ा, हरभगत सिंह ग्रेवाल, संजय बंसल, दीपक हंस, आजाद धानिया, अनिल सचदेवा, हैप्पी कपूर, रमेश कौशल, ललित मनन, सुनील सहगल, राज गिल, अजय बब्बू वालिया, सतीश सोनी, दिनेश सिंगला, राज कुमार पप्पी भी उपस्थित थे।

Salute-To-The-Martyrdom-Of-Shaheed-Udham-Singh-Pawan-Diwan

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं