September 11, 2026 08:55:33
कांग्रेस सांसद बोले- मेरे बेटे को हत्या की धमकी दी, बोले- इसके पीछे जग्गू भगवानपुरिया, केजरीवाल ने प

कांग्रेस सांसद बोले- मेरे बेटे को हत्या की धमकी दी, बोले- इसके पीछे जग्गू भगवानपुरिया, केजरीवाल ने पंजाब गैंगस्टरों का अड्‌डा बनाया

Aug1,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के कांग्रेस सांसद, पूर्व डिप्टी सीएम और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर रंधावा को कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने जान से मारने की धमकी दी है। रंधावा ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके एक सहयोगी बेटे से मिलने गए थे। इस मुलाकात के एक घंटे बाद ही फायरिंग हुई।  रंधावा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को गैंगस्टरों का अड्डा बना दिया है। रंधावा ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है और ऐसी घटनाएं आम जनता में भय का माहौल पैदा कर रही हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार को फतेहगढ़ चूरियां कस्बे के परमिंदर सिंह के पगड़ी सेंटर पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोलियां चलाई थीं। ये घटना गुरुवार सुबह 11 बजे हुई थी। उक्त घटना से एक घंटा पहले तक रंधावा के बेटे वहीं पर मौजूद थे। वहीं, इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा- आज जो गैंगस्टर उन्हें धमका रहे हैं, वे कांग्रेस की ही उपज हैं।


रंधावा ने पोस्ट में लिखीं दो अहम बातें...

  • बेटे पर धमकी और फायरिंग करने का दावा: सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर लिखा कि कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि उनके एक सहयोगी ने बेटे से मुलाकात की थी और उसके वहां से निकलने के महज एक घंटे के भीतर उस पर फायरिंग हुई।
  • कानून-व्यवस्था को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना: रंधावा ने आगे कहा कि वह इस समय संसद सत्र के लिए दिल्ली में हूं, लेकिन किसी गैंगस्टर की धमकी उन्हें हिला नहीं सकती। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि पंजाब को गैंगस्टरों का अड्डा बना दिया गया है और राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

Congress-Mp-Said-My-Son-Was-Threatened-With-Murder-Said-Jaggu-Bhagwanpuria-Is-Behind-This-Kejriwal-Has-Made-Punjab-A-Den-Of-Gangsters



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं