September 10, 2026 05:55:32
5वीं बार Aap नेता की विदेश यात्रा पर लगाई रोक, पंजाब के मंत्री को केंद्र ने नहीं दी अनुमति; लेजिस्ले

5वीं बार Aap नेता की विदेश यात्रा पर लगाई रोक, पंजाब के मंत्री को केंद्र ने नहीं दी अनुमति; लेजिस्लेटिव समिट में जाना था

Aug1,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। केंद्र सरकार ने पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ को अमेरिका यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। उन्हें 4 से 6 अगस्त तक अमेरिका के बोस्टन, मैसाचुसेट्स में आयोजित होने वाले नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ स्टेट लेजिस्लेचर्स (NCSL) लेजिस्लेटिव समिट में भाग लेना था। यह दुनिया भर के विधायी नेताओं, नीति विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं का एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है। पंजाब सरकार को गुरुवार को केंद्र की ओर से आधिकारिक रूप से सूचित किया गया कि मंत्री को राजनीतिक अनुमति नहीं दी जा रही है। यह लगातार पांचवीं बार है जब आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के किसी मंत्री या वरिष्ठ पदाधिकारी को विदेश दौरे की अनुमति केंद्र सरकार द्वारा नहीं दी गई। हरभजन सिंह ईटीओ को यह आमंत्रण NCSL और नेशनल लेजिस्लेटर्स कॉन्फ्रेंस भारत (NLC भारत) की ओर से संयुक्त रूप से भेजा गया था। पंजाब सरकार द्वारा 28 जुलाई को जारी बयान में कहा गया था कि यह आमंत्रण मंत्री को राज्य में विधायकी शासन और लोक प्रशासन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

सरकार ने इस दौरे को एक अवसर बताया था

हरभजन सिंह ने स्वयं इस सम्मेलन को पंजाब के लिए एक अवसर बताया था और कहा था कि यह वैश्विक मंच दुनिया भर के विधायकों और नीति-निर्माताओं से जुड़ने और नवाचारपूर्ण विचारों के आदान-प्रदान का मौका देगा, जिसे राज्य में लागू किया जा सकता है। NCSL समिट को विधायी प्रक्रियाओं, प्रशासन और नीतियों पर संवाद के लिए दुनिया के सबसे बड़े मंचों में से एक माना जाता है। यह सम्मेलन वैश्विक स्तर पर जनप्रतिनिधियों को सीखने, नेटवर्किंग करने और नई सोच के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से इस इनकार के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन एक बार फिर AAP सरकार और केंद्र के बीच राजनीतिक रिश्तों में खिंचाव की चर्चा तेज हो गई है।

For-The-5th-Time-Aap-Leaders-Foreign-Travel-Was-Banned-The-Centre-Did-Not-Give-Permission-To-The-Punjab-Minister-He-Was-To-Attend-The-Legislative-Summit



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं