September 11, 2026 08:48:28
भाजपा कौंसलर विवाद में मेयर इंद्रजीत कौर ने पार्टी विधायक व कौंसलर्स को साथ ले रखा अपना पक्ष, भाजपा

भाजपा कौंसलर विवाद में मेयर इंद्रजीत कौर ने पार्टी विधायक व कौंसलर्स को साथ ले रखा अपना पक्ष, भाजपा कौंसलर्स ने बोली गलत शब्दावली

- इस विवाद में मेरी कोई गलती नहीं, लेकिन वे हंगामा करने को मन बनाकर आए- मेयर

Aug1,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

जहां एक ओर भाजपा जिला प्रधान रजनीश धीमान अपने कौंसलर्स के समर्थन को मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के खिलाफ धरने लगाए हुए हैं, तो वहीं दूसरी ओर से मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने भी अपने पार्टी विधायकों व कौंसलर्स साहिबान के साथ शुक्रवार शाम को मीड़िया से रुबरु हो कर अपना पक्ष रखा। इस प्रेसवार्ता में महिला मेयर होने के नाते प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर की कारगुजारी का आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जमकर समर्थन किया। इस दौरान मेयर इंद्रजीत कौर ने बताया कि भाजपा कौंसलर मुझसे मिलने को निगम आफिस आए थे। बडे़ अच्छे तरीके से उनकी बातें सुनी जा रही थी। शायद वे मन बनाकर आए थे कि उन्होंने हंगामा करना है। उनकी हर दिक्कत का मौके पर हल किया गया। उन में से दो कौंसलर बात करते करते हाइपर हो गए। इन दोनों कौंसलर्स को उनकी पार्टी के  कौंसलर ही मौके पर समझाने को लगे रहे। उक्त कौंसलर्स के हंगामें के बाद बाहर खड़ी सिक्योरिटी अंदर आ गई। इस दौरान भी भाजपा कौंसलर बडे़ नर्म स्वभाव से बैठने को कहा गया, लेकिन जब वे हंगामा करने व गलत शब्दावली बोलने से नहीं रुके थे, तो सिक्योरिटी ने कमरे से बाहर आने को कहा गया। किसी डेवलपमेंट काज को लेकर और किसी मुश्किल के हल को लेकर कोई बात नहीं हुई, केवल हाईलाइट होने को बेतुकी बातें की गई और इसके बाद उन्होंने बाहर आकर धरना लगा दिया। मैनें भी बार बार बीर जी बीर जी कहकर उन्हें बैठकर बात करने को कहा गया। जब कि उनकी बोलने की लैंग्वेज बेहद गलत थी। इस पूरे मामले की वीडियोग्राफी की गई। अगर मेरी ओर से कोई गलती हुई हैं तो मैं माफी मांगने को तैयार हूं, लेकिन आज के मुददे पर मेरी कोई गलती नहीं हैं। ब्लकि उनके कुछ जैंटस कौंसलर्स ने गंदी शब्दावली का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने पूरी कोशिश की गई कि महिला को दबाया जाए। 

इस दौरान विधायक मदन लाल बग्गा ने कहा किसी भी वार्ड में पिक एंड चूज नहीं हो रहा। भाजपा कौंसलर्स के पाास डेवलपमेंट का कोई मुददा नहीं था, लेकिन वे लड़ाई का मन बनाकर आए थे। वहीं इस दौरान विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि हमारी नियत व नीति से काम कर रहें हैं और लुधियाना व पंजाब के विकास में लगे हुए हैं। आज भाजपा की ये नियत थी कि वे गलत शब्दावली बोलकर गए हैं। पप्पी ने कहा हल्का वेस्ट में हुई उनकी हार के चलते वे बौखलाहट में हैं।

In-The-Bjp-Councillor-Dispute-Mayor-Inderjit-Kaur-Took-Her-Side-Along-With-The-Party-Mla-And-Councillors



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं