September 10, 2026 02:52:46
लुधियाना में भाजपा लीडरों और मेयर के बीच हुआ समझौता, खत्म किया प्रदर्शन, बोले – गलतफहमियां दूरी हो ग

लुधियाना में भाजपा लीडरों और मेयर के बीच हुआ समझौता, खत्म किया प्रदर्शन, बोले – गलतफहमियां दूरी हो गई

Aug7,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के नगर निगम जोन-डी में पिछले छह दिनों से चल रहा भाजपा लीडरों का प्रदर्शन वीरवार को समाप्त हो गया। इस मामले में भाजपा लीडरों और मेयर इंद्रजीत कौर का आपसी समझौता हो गया है। दोनों पक्ष की और से वीडियो भी जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि उन्हें कई तरह की गलतफहमियां हो गई थी। जिसे आपस में बैठकर दूर कर लिया गया है। अब पहले ही तरह शहर का विकास मिलकर किया जाएगा। बता दें कि बुधवार देर रात को निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल निगम ऑफिस में चल रहे बीजेपी के प्रदर्शन में पहुंचे थे। तब से ही चर्चा शुरु थी कि यह प्रदर्शन खत्म हो सकता है। जबकि बुधवार रात भी भाजपा लीडर धरने पर बैठे थे। वहीं उनकी और से वीरवार को धरना समाप्त कर दिया गया है। इस संबंध में बीजेपी पार्षद पूनम रतड़ा और मेयर द्वारा सांझी वीडियो जारी की गई। जिसमें दोनों लीडरों द्वारा गलतफहमी दूर होने और आपस में मिलकर शहर का विकास करने की बात कही। वहीं चर्चा है कि कही न कही भाजपा के कई लीडर इस चीज से नाखुश है। क्योंकि वे कहते थे कि मेयर से माफी मंगवाई जाए, जबकि मेयर का कहना था कि वे अगर गलत नहीं है, तो माफी क्यों मांगे। लेकिन अब उन लीडरों की बात पूरी न होने पर कही न कही उनकी और से अपनी नाराजगी जाहिर की जा रही है।

Agreement-Reached-Between-Bjp-Leaders-And-Mayor-In-Ludhiana-Ended-Protest-Said-Misunderstandings-Have-Been-Resolved

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026