September 10, 2026 06:32:35
डॉ. कमलजीत सोई को रोड सेफ्टी के क्षेत्र में उत्कृष्ट Andhra के लिए "रोड सेफ्टी गुरु अवॉर्ड" से सम्मा

डॉ. कमलजीत सोई को रोड सेफ्टी के क्षेत्र में उत्कृष्ट Andhra के लिए "रोड सेफ्टी गुरु अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया

Aug9,2025 | Enews Team | Ludhiana

नई दिल्ली/ लुधियाना                                  देश में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और अनमोल मानव जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. कमलजीत सोई को "डिप्लोमेट्स एंड स्टेट्स बिज़नेस फेयर समिट" के दौरान "रोड सेफ्टी गुरु अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम होटल ली मेरिडियन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।


इस प्रतिष्ठित समिट में देश-विदेश के राजनयिकों, नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। डॉ. सोई को यह सम्मान उनके सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में दीर्घकालिक योगदान और जागरूकता अभियानों के लिए प्रदान किया गया।


सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. सोई ने कहा, "यह पुरस्कार केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जो देश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और जीवन बचाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।"


डॉ. सोई ने पिछले दो दशकों में सड़क सुरक्षा नीतियों, तकनीकी उपायों और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से देश में एक सशक्त रोड सेफ्टी सिस्टम को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इस अवसर पर लुधियानवासियों ने डॉ.कमलजीत सोई को बधाईयां दी जिनमें राजनेता,सामाजिक व धार्मिक   संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल है जिसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी,राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग,जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान,प्रीतपाल सिंह बालिएवाल,डा.सतीश कुमार,सरपंच आनंद गोयल,पूर्व डीजीपी चंद्र शेखर,एंबेसडर,अखिलेश मिश्रा इत्यादि सैकड़ों देश वासियों ने शुभकामनाएं दी।

Dr-Kamaljit-Soi-Was-Honoured-With-The-road-Safety-Guru-Award-For-His-Outstanding-Contribution-In-The-Field-Of-Road-Safety



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं