September 9, 2026 23:57:22
ब्रेकिंग न्यूज - अमृतसर मेयर चुनाव में कांग्रेस को झटका, दो पार्षद Aap में शामिल, हाईकोर्ट में बहुमत

ब्रेकिंग न्यूज - अमृतसर मेयर चुनाव में कांग्रेस को झटका, दो पार्षद Aap में शामिल, हाईकोर्ट में बहुमत साबित करना चुनौती, कांग्रेस ने धांधली का आरोप लगाया

Aug18,2025 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। अमृतसर में मेयर पद की दौड़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वार्ड नंबर 79 की पार्षद शिवानी और वार्ड 72 के डॉ. अवतार ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन कर ली। यह मौका चंडीगढ़ में AAP प्रधान अमन अरोड़ा और मेयर मोती भाटिया की मौजूदगी में हुआ। दरअसल, मेयर चुनाव में विवाद को लेकर कांग्रेस ने हाईकोर्ट में आवेदन दिया था। इसमें आरोप था कि कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद AAP ने अधिकारियों के साथ मिलकर मेयर को कुर्सी दिलाई। अब दो पार्षदों के AAP में शामिल होने से कांग्रेस का बहुमत कमजोर होता दिख रहा है और हाईकोर्ट में बहुमत साबित करना भी चुनौतीपूर्ण होगा। अमृतसर नगर निगम के परिणाम बहुमत न होने से पेचीदा हो गया था। चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस पार्टी के 40, आम आदमी पार्टी के 24, भाजपा के 9, शिअद के 4 और 8 निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। हालांकि कांग्रेस पार्टी के सबसे ज्यादा 40 पार्षद जीते थे। इसके बावजूद 27 जनवरी 2025 को नगर निगम चुनाव में जितेंद्र सिंह मोती भाटिया मेयर, प्रियंका शर्मा सीनियर डिप्टी मेयर और अनीता रानी डिप्टी मेयर घोषित कर दिया

कांग्रेस ने AAP पर लगाए चुनाव में धांधली के आरोप

कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगा चुकी है। कांग्रेस नेताओं ने मतदान के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज जारी कर दावा किया था कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान AAP पार्षदों ने शपथ नहीं ली। यह वीडियो हाईकोर्ट के आदेश पर बनाया गया था। कांग्रेस का आरोप है कि AAP ने कोर्ट के आदेशों की अनदेखी कर जबरन चुनाव अपने पक्ष में किया। कांग्रेस पार्षदों का दावा है कि चुनाव से पहले AAP नेताओं की एक बैठक अमृतसर के MK होटल में हुई थी, जिसमें नगर निगम के अधिकारी राजिंदर शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान अमृतसर के अलावा जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा और अन्य जिलों में भी ऐसी धांधली हुई।

Breaking-News-Setback-To-Congress-In-Amritsar-Mayor-Election-Two-Councillors-Join-Aap-Proving-Majority-In-High-Court-A-Challenge-Congress-Accuses-Of-Rigging



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026