शिमला। हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह फिर से शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं। उनकी शादी 22 सितंबर को चंडीगढ़ में होनी तय हुई है। विक्रमादित्य सिंह की शादी पंजाब की अमरीन कौर से तय हुई है। बता दें कि विक्रमादित्य की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी सुदर्शना कुमारी से 8 मार्च 2019 को हुई थी। सुदर्शना राजसमंद की आमेट रियासत से संबंध रखती हैं। मनमुटाव के चलते दोनों का करीब दो वर्ष पहले तलाक हो गया था। इस तलाक के बाद विक्रमादित्य सिंह ने दोबारा शादी करने का फैसला किया है। सूचना के अनुसार, अमरीन कौर चंडीगढ़ के सेक्टर दो के सरदार जोतिंद्र सिंह सेखो और सरदारनी ओपिंद्र कौर की बेटी हैं। वह पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। विक्रमादित्य सिंह की उनकी काफी समय से दोस्ती चल रही है। अब दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। बता दें कि विक्रमादित्य सिंह विधानसभा क्षेत्र सुन्नी से तीसरी बार विधायक और छह बार के सीएम रहे वीरभद्र सिंह के बेटे हैं।
मार्च 2019 में हुई थी शादी, मनमुटाव के चलते मायके गई
विक्रमादित्य और सुदर्शना कुमारी की शादी 8 मार्च 2019 जो जयपुर में हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन चलती रही। सुदर्शना ने आरोप लगाया था कि विक्रमादित्य सिंह के चंडीगढ़ की एक युवती से संबंध हैं और वह उनसे शादी करना चाहते हैं। इसका विरोध करने पर उसे प्रताड़ित करते है। मनमुटाव के चलते उदयपुर लौट आईं और यहां अपने पिता के घर रहने लगी।
सास, ननद और ननद पर भी लगाया था आरोप, कोर्ट में डाली थी याचिका
सुदर्शना ने यह भी आरोप लगाया था कि उनके ससुर एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मौत के बाद पति विक्रमादित्य सिंह उन्हें प्रताड़ित करने लगे। उनकी सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता और ननदोई अंगद सिंह भी विक्रमादित्य सिंह का साथ देते थे। उन्होंने अक्टूबर 2022 को घरेलू हिंसा एक्ट के तहत अपने पति के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दी थी। इसके बाद विक्रमादित्य सिंह ने उनके खिलाफ दायर याचिका को निरस्त करने की एप्लिकेशन दी थी।
Himachal-Minister-Vikramaditya-Singh-Will-Marry-Again-Will-Take-Seven-Vows-With-An-Assistant-Professor-From-Punjab-He-Was-Divorced-From-His-First-Wife