लुधियाना। लुधियाना भाजपा देहाती के प्रधान सनी कैंथ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चर्चा है की जागरूकता अभियान के दौरान विवाद होने पर यह करवाई की गई है। थाना डुगरी की पुलिस को और से सनी कैंथ को गिरफ्तार किया गया है। हालाकि उसकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही भाजपा के शहरी लीडर थाने के बाहर इक्ट्ठा हो गए। जिन्होंने पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार पर धक्केशाही के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। हालाकि सनी कैंठ को लेकर पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार सनी कैंथ की और से केंद्र सरकार द्वारा लोगों को दी जा रही सहूलियतों को लेकर एक कैम्प लगाया था। इस दौरान पुलिस की और से यह करवाई की गई है।
Breaking-News-Ludhiana-Bjp-Rural-President-Sunny-Kainth-Arrested-Action-Taken-During-Awareness-Campaign