September 10, 2026 04:47:22
पंजाब गवर्नर से मिले Bjp नेता, सरकार पर लगाए कैंप रोकने के आरोप, कहा-नेताओं को हिरासत में लिया, Aap

पंजाब गवर्नर से मिले Bjp नेता, सरकार पर लगाए कैंप रोकने के आरोप, कहा-नेताओं को हिरासत में लिया, Aap ने किया डेटा चोरी

Aug21,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में एक बार फिर भाजपा और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) आने सामने हो गई है। बीजेपी के नेताओं ने पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस मौके पार्टी के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार उनकी ओर से गांवों में लगाए जा रहे कैंप बंद करवा रही है। जो काम सरकार का था, वह भाजपा कर रही है। कोई डेटा चोरी नहीं हो रहा है। कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। डेटा चोरी तो उस समय हुआ था, जब सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने राज्य की 50 लाख महिलाओं के फॉर्म भरवाए थे।

भाजपा की सीएम मान को चुनौती

अश्वनी शर्मा ने सीएम भगवंत मान को चुनौती देते हुए कहा कि राजनीतिक लड़ाई राजनीतिक तरीके से लड़े। बीजेपी से क्यों डर रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से वे लोग को केंद्र सरकार, यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के बारे जागरूक कर रहे हैं और उन्हें योजनाओं में रजिस्टर भी करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजपुरा रैली के बाद से सरकार बीजेपी से डरी हुई है। क्या आप नहीं चाहते है कि गरीबों को उनका हक मिले। वहीं, जालंधर बीजेपी के पूर्व विधायक केडी भंडारी और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू को हिरासत में लिया गया है। वहां पर धक्का मुक्की भी हुई है। जबकि पठानकोट के प्रधान सुरेश कुमार के घर भी पहुंची है। इसके अलावा बठिंडा समेत कई जिलों में एक्शन हुआ है

Bjp-Leaders-Met-Punjab-Governor-Accused-The-Government-Of-Stopping-The-Camps-Said-Leaders-Were-Detained-Aap-Stole-The-Data



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026