September 11, 2026 02:48:19
लुधियाना में भाजपा का आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सभी हलकों में फूंके सीएम मान के पुतले

लुधियाना में भाजपा का आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सभी हलकों में फूंके सीएम मान के पुतले

Aug22,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब के ग्रामीण इलाकों में भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए कैंप लगा रही है। इसी को लेकर अब राज्य सरकार और भाजपा आमने-सामने आ गई है। बीते दिन पुलिस ने कई जगहों पर भाजपा नेताओं को कैंप लगाने से रोका और कुछ नेताओं को हिरासत में भी लिया। इसके विरोध में भाजपा नेताओं ने पुलिस थानों के बाहर धरना दिया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। अब भाजपा ने आज लुधियाना की 6 विधानसभा क्षेत्रों में पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले फूंके। ये प्रदर्शन शाम करीब 5 बजे के बाद शुरू हुआ। जानकारी देते हुए जिला प्रधान रजनीश धीमान ने कहा-केन्द्र सरकार की योजनाएं लोगों तक भाजपा वर्कर पहुंचा रहे है ताकि लोग उसका लाभ ले सके। लेकिन प्रदेश सरकार में बौखलाहट पैदा हो गई है। देहाती इलाकों में भाजपा की योजनाओं को पहुंचाने में हमें रोका जा रहा है। देश का प्रत्येक प्रदेश केन्द्र की योजनाओं का लाभ ले रहा है लेकिन पंजाब तक योजनाओं को सही तरीके से पेश ही नहीं किया जा रहा। प्रदेश सरकार धक्केशाही पर उतारू हो चुकी है लेकिन भाजपा के वर्कर दबने वाले नहीं है। यदि भाजपा द्वारा योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक करना गलत है तो इस तरह की गलतियां हम करते रहेंगे। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका गया है।

Bjp-Protests-Against-Aap-Government-In-Ludhiana-Effigies-Of-Cm-Mann-Burnt-In-All-Areas

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं