September 10, 2026 07:15:52
लुधियाना में फिर दिखी कांग्रेस नेताओं में गुटबाजी, कड़वल की सदस्यता रद्द करने का पत्र सोशल मीडिया पर

लुधियाना में फिर दिखी कांग्रेस नेताओं में गुटबाजी, कड़वल की सदस्यता रद्द करने का पत्र सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Sep4,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना।  लुधियाना में कांग्रेस की गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। हल्का आत्म नगर से कमलजीत सिंह कड़वल की सदस्यता कांग्रेस पार्टी द्वारा रद्द किए जाने का एक लेटर वायरल हुआ है। यह लेटर 19 जून 2025 का है, जिसे सांसद राजा वडिंग द्वारा जारी किया हुआ है। सदस्यता रद्द किए जाने का लेटर वायरल होने के बाद भी कमलजीत कड़वल ऑब्जर्वर मीटिंग में बैठे नजर आए। हालांकि इस लेटर के संबंध में कोई भी कांग्रेसी लीडर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पहले ही स्पष्ट किया हुआ है कि कांग्रेस पार्टी के प्रोटोकॉल के विपरीत कड़वल की नियुक्ति की गई है। वड़िंग ने कहा था कि कड़वल को कांग्रेस में शामिल करने से पहले उन्हें किसी ने जानकारी नहीं दी। इस कारण वह कड़वल को कांग्रेस का सदस्य मानते ही नहीं हैं। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के नेताओं को दिल्ली बुलाकर आपसी मतभेद खत्म करने की कोशिश की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के बीच सुलह कराई गई।

Factionalism-Among-Congress-Leaders-Again-Seen-In-Ludhiana-Letter-Cancelling-Kadwals-Membership-Goes-Viral-On-Social-Media

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं