September 10, 2026 01:37:20
 एडवोकेट हर्ष शर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर व्यापारियों की परेशानियों से करवाया अवगत

एडवोकेट हर्ष शर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर व्यापारियों की परेशानियों से करवाया अवगत

Sep22,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

लुधियाना व्यापार संघ (रजि:) के अध्यक्ष एडवोकेट हर्ष शर्मा द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर व्यापारियों को आ रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया गया है। हर्ष शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ समय से विभिन्न राज्यों की पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड की जांच के नाम पर बैंको को पत्र लिखकर व्यापारियों के बैंक खातों को बिना वजह फ्रीज किया जा रहा है। ऐसे मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं जिसमे महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और अन्य कई राज्यों की पुलिस द्वारा वहाँ हुए किसी ऑनलाइन लेनदेन की शिकायत पर लुधियाना के व्यापारियों के बैंक एकाउंट महीनों तक फ्रीज रखे गए। ऐसे में पुलिस द्वारा व्यापारियों को एकाउंट दोबारा खुलवाने के लिए संबंधित शहर के थाने में आने को कहा जाता है जबकि व्यापारी का उस ऑनलाइन शिकायत से कोई ताल्लुक वास्ता नहीं होता। पुलिस द्वारा व्यापारियों के चालू खातों को फ्रीज करने में जरूरत से ज्यादा सक्रियता दिखाई जाती है और ऐसे मामलों में कानून प्रावधानों का पूरी तरह से पालन नहीं हो रहा जिस से बेवजह व्यापारियों का मानसिक और आर्थिक तौर पर भारी नुकसान हो रहा है। व्यापार संघ द्वारा पत्र के माध्यम से केंद्रीय गृहमंत्री से मांग की गई है कि इस संबंध में सभी राज्यों के डी.जी.पी. को इस तरह के मामले रोकने के आदेश दिए जाएं और इस मसले पर मानक कानूनी दिशा-निर्देश जारी किए जाएं तांकि व्यापारियों को आ रही परेशानियों को दूर किया जा सके।

Advocate-Harsh-Sharma-Wrote-A-Letter-To-The-Union-Home-Minister-Apprising-Him-Of-The-Problems-Being-Faced-By-Traders

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026