डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा का बाढ़ पर आज यानी शुक्रवार को स्पेशल सेशन शुरू हो गया है। इस सेशन में सिंचाई मंत्री बरिंदर गोयल बाढ़ को लेकर प्रस्ताव पेश करेंगे। इससे पहले सदन में पूर्व मंत्री हरपाल टोहड़ा, पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला, पंजाबी संगीत सम्राट चरणजीत आहूजा और बाढ़ में मरे लोगों के अलावा कई हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। आज (26 सितंबर) से शुरू हो रहा यह सेशन 29 सितंबर तक चलेगा। सेशन के दौरान सेशन के दौरान प्रश्नकाल नहीं होगा, लेकिन शून्यकाल जरूर रहेगा, जिसमें विधायक अपने मुद्दे उठा सकते हैं। इस दौरान बाढ़ के बाद पुनर्वास को लेकर बहस होगी। इस दौरान हंगामे के आसार हैं क्योंकि विपक्ष AAP सरकार को बाढ़ और कानून व्यवस्था पर घेर सकता है। मानसून में प्रदेश के 23 जिले बाढ़ की चपेट में आए। इससे 2,565 गांव और 3.90 लाख लोग प्रभावित हुए। 57 लोगों की मौत हुई, जबकि 4 लापता हैं। राज्य सरकार प्रदेश को आपदाग्रस्त घोषित कर चुकी है। केंद्र की तरफ से 1600 करोड़ रुपए की भी मदद दी गई है। केंद्र का तर्क है कि पंजाब सरकार के पास पहले से स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड के 12 हजार करोड़ पड़े हुए हैं।
Special-Session-On-Floods-Tributes-Paid-To-Comedians-Bhalla-And-Ahuja