पंजाब। पंजाब के पूर्व मंत्री अनिल जोशी जल्द ही कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार अनिल जोशी ने आज, मंगलवार, दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद केसी वेणुगोपाल से दिल्ली में मुलाकात की है। फिलहाल वह अकाली दल के उपाध्यक्ष हैं और 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार भी थे। अकाली दल जॉइन करने से पहले अनिल जोशी बीजेपी के नेता था। बीजेपी की टिकट पर अमृतसर उत्तर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। अकाली दल- भाजपा गठजोड़ के दौरान अनिल जोशी सरकार में मंत्री भी रहे है। किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी पार्टी (भाजपा) से मतभेद के कारण 2021 में वह अकाली दल में चले गए थे। अनिल जोशी ने किसान आंदोलन के दौरान भाजपा से इस्तीफा दिया था। उनका कहा था कि जनता के हक के लिए लड़ना ही मेरी प्राथमिकता है। कांग्रेस का परिवार मुझे सशक्त प्लेटफॉर्म देता है। मैं अमृतसर और पंजाब के हर वर्ग की सेवा करता रहूंगा।
Former-Punjab-Minister-Anil-Joshi-May-Join-Congress-Resigns-As-Akali-Dal-Vice-President-Meets-Venugopal-In-Delhi